फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   VIPs get tree guards, while cattle devour saplings meant for the public.

Bhadohi News: वीआईपी को टी-गार्ड, जनता के पाैधे खा रहे मवेशी

Wed, 15 Jul 2026 01:34 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jul 2026 01:34 AM IST
विज्ञापन
VIPs get tree guards, while cattle devour saplings meant for the public.
ज्ञानपुर के हॉस्टल ग्राउंड में राज्यमंत्री दयाशंकर मिश्र दयालु समेत अन्य के रोपित पौधे। संवाद
जिले में 12 जुलाई को पौधरोपण अभियान के तहत 12.44 लाख पौधे रोपे गए। मंत्री सहित जनप्रतिनिधि के पौधों को सुरक्षा मिल गई है। उनकी सिंचाई भी की जा रही है। वहीं बाबूसराय हाईवे के किनारे जनता के पौधे मवेशी खा रहे हैं। उन्हें न टी-गार्ड मिला है न तो उनकी सिंचाई के लिए पानी का इंतजाम किया गया है।
विज्ञापन

मंगलवार को संवाद न्यूज एजेंसी की की टीम ने विभिन्न स्थानों पर दो दिन पहले रोपे गए पाैधों की हकीकत को देखा। ज्ञानपुर के हाॅस्टल मैदान में आयुष मंत्री दयाशंकर मिश्र दयालु, विधायक, जिलाधिकारी, एसपी सहित अन्य वीआईपी के पौधे ट्री गार्ड में दिखे। उन्हें पानी भी दिया जा रहा है। वहीं मोढ़ के सराय गांव में पौधों की पत्तियां गिर गई हैं, केवल डंठल बचा है। इसी तरह नेवादा कला में पौधा टूट गया है। नगर पंचायत नई बाजार कार्यालय परिसर में रोपे गए पौधे को ट्री गार्ड से नहीं घेरा नहीं गया है। वाराणसी प्रयागराज हाईवे पर बाबूसराय बाजार के पूर्वी छोर पर 12 पौधे रोपे गए थे। इसमें दो पौधा सही है। छह पौधों को मवेशी चर गए। अन्य गिर गए हैं। बाबूसराय के कमाल हसन ने कहा कि पौधा लगाने के साथ ही उसकी सुरक्षा जरूरी है। डंगहर के रामबली पांडेय ने कहा कि पौधों की रोपाई के साथ उसकी निगरानी भी जरूरी है। वृहद पौधरोपण अभियान न चलाया जाए, छोटे स्तर पर पौधा लगाए जाए। जो पौध लगाए जाए, उसे संरक्षित किया जाए। इससे हरियाली बढ़गी।
विज्ञापन

ज्ञानपुर। जिले में तीन लाख पौधों की हरितमा एप पर जिओ टैंगिंग की जा चुकी है। पौधरोपण के बाद सभी विभाग तेजी से जिओ टैंगिंग कार्य में जुटे हैं। इसकी मॉनिटरिंग शासन स्तर से किया जा रहा है। एक महीने में सभी विभागों को शत-प्रतिशत जिओ टैकिंग की जानी है। पौधों को सूखने से बचाने और उनके संरक्षण के लिए जिओ टैगिंग की जा रही है। विभाग में इसमें कितना सफल होती है। यह आने वाले समय में पता चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पौध रोपण के दूसरे दिन का यह हाल है कि पौधा सूखने लगा है। यह पौधा कैसे जिंदा रहेगे। 12 लाख लगाने से अच्छा है कि एक ही लाख लाए, लेकिन उसी सुरक्षा, सिंचाई का प्रबंध करे। --

विवेक यादव, डीएफओ, भदोही ने कहा कि पौधों को लगाने के बाद सुरक्षा जरूरी है। विभाग की ओर से जो पौधे लगाए गए है, वे सही है। वीआईपी लोगों के पाैधे को ट्री गार्ड दे दिया गया है। अन्य पाैधों की घेरा बंदी की जा रही है। -
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed