ज्ञानपुर। डीघ विकास खंड के ओझापुर और ज्ञानपुर के नंदापुर के ग्रामीणों ने मंगलवार को कोटे की दुकान को लेकर कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन कर डीएम को ज्ञापन सौंपा। ओझापुर के ग्रामीणों ने कहा कि धांधली में दुकान निलंबित की गई है, लेकिन अफसरों की मिलीभगत से दुकान को दोबारा बहाल किया गया। डीएम से मांग की कि तत्काल दुकान निरस्त की जाए। इस मौके पर हरिओम, संदीप कुमार तिवारी, अनिल कुमार, धर्मेंद्र कुमार, पवन, पंकज कुमार, श्यामधर, लवकुश, शुभम आदि रहे। इसी तरह नंदापुर के ग्रामीणों ने डीएम को ज्ञापन देकर नई दुकान आवंटित करने की मांग की। ग्रामीणों ने कहा कि गड़बड़ी में दुकान को निलंबित कर चकसिखारी से अटैच किया गया है, जो गांव से तीन किमी दूर पड़ता है। कार्डधारकों को राशन लेने के लिए परेशान होना पड़ता है। कई बार प्रार्थना पत्र दिया गया लेकिन अब तक विभाग की ओ से नए दुकान के चयन को लेकर कोई निर्णय नहीं लिया गया। इस मौके पर संतोष कुमार, संजना, अनीता, पूनम, सुनीता, सुगना, राधेश्याम,आदर्श, मंजू देवी, भावना, मनोज कुमार, रणजीत, दीपक, अशोक, खुशी, किरण आदि रहे।