फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Villagers protest for Prime Minister's residence

प्रधानमंत्री आवास के लिए ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

Fri, 03 Sep 2021 06:38 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 03 Sep 2021 06:38 PM IST
विज्ञापन
Villagers protest for Prime Minister's residence
औराई ब्लॉक के कटेवना के ग्रामीणों ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन कर प्रधानमंत्री आवास की मांग करते हुए डीएम को ज्ञापन सौंपा। आरोप लगाया कि लाभार्थियों के सूची में नाम शामिल होने के बाद भी उनका आवास नहीं बना। कलेक्ट्रेट पहुंची कई महिलाओं व पुरुषों ने कहा कि वह अनुसूचित जाति के और गरीब परिवार से जुड़े हैं। उनका नाम प्रधानमंत्री आवास के 2020-21 के लाभार्थियों के सूची में शामिल था। इसके बाद भी न तो उनका आवास बनवाया गया न तो खाते में पैसा आया। कहा कि ग्राम प्रधान और सचिव से पूछने पर जवाब दिया जाता है कि उनका आवास कहीं दूसरी जगह बन गया है। आज तक हम लोगों का आवास नहीं बना। प्रदर्शन करने वालों में शकुंतला देवी, नगीना देवी, फूलवंती, मनु देवी, इंद्रावती, शैला देवी, मंजू, सभाजीत, रामनाथ आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed