फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Villagers protest against encroachment on the pond

तालाब पर अतिक्रमण के विरोध में ग्रामीणों का प्रदर्शन

Mon, 23 Nov 2020 06:08 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 23 Nov 2020 06:08 PM IST
विज्ञापन
Villagers protest against encroachment on the pond
दुर्गागंज। अभोली विकास खंड के सागरपुर गांव स्थित एक तालाब से अतिक्रमण न हटने पर ग्रामीणों ने सोमवार को प्रदर्शन किया। आरोप लगाया कि तालाब पर हुए अतिक्रमण की भूमि को हाईकोर्ट प्रयागराज ने तालाब खाते में दर्ज करने का आदेश दिया है और राजस्व विभाग ने दर्ज भी कर लिया है। बावजूद इसके मनबढ़ किस्म के लोग तालाब की जमीन को समतलीकरण कराकर खेती कर रहे हैं।
विज्ञापन

गत सितंबर में लगे मत्स्य पट्टा शिविर के लिए कुछ लोगों ने आवेदन भी किया था और जमानत राशि जमा कर दी, लेकिन तालाब को मुक्त कराने के लिए जिला प्रशासन सक्रिय नहीं हुआ। अतिक्रमणकारी यह कहकर राजस्व विभाग और तहसील अधिकारियों को वापस कर रहे हैं कि उस पर मंडलायुक्त का स्थगन आदेश है। सवाल यह है कि जब 20 वर्ष पहले हाईकोर्ट के आदेश पर जिला प्रशासन खतौनी में तालाब दर्ज करा चुका है तो मंडलायुक्त का क्या मतलब। प्रदर्शन करने वालों में हुबलाल बिंद, श्यामसुंदर बिंद, श्यामाचरण बिंद, विनोद कुमार पासी, शीला देवी आदि रहे। तहसीलदार देवेंद्र यादव ने कहा कि प्रकरण की फाइल मंडलायुक्त तन पहुंची है। जैसे ही कोई निर्णय होगा अतिक्रमण हटाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed