फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Villagers opposed the construction of Panchayat building

पंचायत भवन निर्माण का ग्रामीणों ने किया विरोध

Sat, 30 Jan 2021 07:26 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 30 Jan 2021 07:26 PM IST
विज्ञापन
Villagers opposed the construction of Panchayat building
दुर्गागंज। अभोली ब्लॉक क्षेत्र के गड़ौरा गांव में निर्माणाधीन पंचायत भवन का विरोध कर ग्रामीणों ने जिलाधिकारी राजेंद्र प्रसाद को ज्ञापन सौंपा। आरोप लगाया कि पंचायत भवन को बनाने के लिए न ग्रामसभा में खुली बैठक कराई गई न तो नजूल की भूमि का चयन किया गया। ब्लॉक में तैनात अधिकारियों-कर्मचारियों की मिलीभगत से ग्राम सचिव और हलका लेखपाल मनमानी करते जा रहे हैं। कार्यकाल समाप्त होने के बाद अधिकारविहीन हो चुके ग्राम प्रधान भी राजनीतिक रोटी सेंक रहे हैं। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि पंचायत भवन निर्माण को रोका नहीं गया तो ग्रामीण कलेक्ट्रेट पर अनशन के लिए बाध्य होंगे, जिसकी जिम्मेदारी ब्लॉक अधिकारी और राजस्व विभाग की होगी।
विज्ञापन

कहा कि जिला प्रशासन की निगरानी में खुली बैठक कराकर पंचायत भवन के लिए सार्वजनिक प्रस्ताव तैयार कराया जाए। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने नारेबाजी भी की। विरोध करने वालों में मृत्युंजय सिंह टोनी, विपिन सिंह, आकाश कुमार, सतीश सिंह, पट्टर बिंद ,प्रवीण मिश्रा, विजय शंकर शर्मा, अशोक, विमल, रामधनी, अतिबल, मुनिराज, रामलखन, लालजी, बाबूलाल, समर बहादुर, अरविंद कुमार, बब्बू, धर्मेंद्र कुमार, नंदू, सरोजा देवी समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed