फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Villagers demonstrating against Kotedar Bifre

कोटेदार के खिलाफ बिफरे ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन 

Mon, 20 Jun 2016 02:16 AM IST
bhadohi hindi news
bhadohi hindi news Updated Mon, 20 Jun 2016 02:16 AM IST
विज्ञापन
 पात्र गृहस्थी कार्ड पर मार्च-अप्रैल का राशन वितरण न करने, मई में कुछ लोगों को वितरण से नाराज औराई ब्लाक  के पूरेरजई के  ग्रामीणों ने रविवार को गांव में कोटेदार के खिलाफ प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने प्रशासन से गांव के कोटेदार के खिलाफ जांच करके मामले में कड़ी कार्रवाई की मांग की। इसके अलावा कोटेदार की ओर से अब तक हजम किए गए राशन भी वसूल करने की मांग की है। 
विज्ञापन

सौ से अधिक की तादाद में गांव के विद्यालय परिसर में जुटे ग्रामीण महिला, पुरूषों ने आरोप लगाया कि कोटेदार की मनमानी हरकतों से गरीबों की समस्या बढ़ गई है। जिनकी आय कम है उन्हें पिछले तीन महीने से खाद्यान्न समस्या हो गई है। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा कानून के तहत पात्र गृहस्थी के लाभार्थियों को अनाज न वितरण होने से उन्हें कर्ज लेकर राशन लेना पड़ा। आरोप लगाया कि मई में कोटेदार ने कुछ लोगों को अनाज आदि वितरण किया। अन्य लोगों को यह कहके टरका दिया कि बाद में वितरण किया जाएगा। बताया कि गांव में कुल 64 कुंतल अनाज और तीन कुंतल चीनी के अलावा 17 सौ लीटर तेल का उठान होता है। कोटेदार की ओर से पहले तो सामग्रियों का वितरण नहीं किया जाता, जब वितरण भी किया जाता है तो आधा अधूरा ही। कोटेदार पर कार्रवाई न होने पर गांव के लोग परेशानी उठाते रहेंगे। नाराज ग्रामीणों के कोटे दार के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी किया। उन्होंने चेता वनी दी कि मांगे नहीं मानी तो मुख्यालय पहुंचकर धरना प्रदर्शन के लिए बाध्य होंगे। इस मौके पर कौशल कुमार, मकोई लाल, त्रिवेणी लाल, लक्ष्मण, शारदा प्रसाद, पुजारी, रमेश कुमार, शीतला शंकर, रामसेवक, भोलानाथ, लाल जी, शर्मिला देवी, रेखा देवी, उषा देवी, शांति देवी, शीला देवी, पार्वती देवी, सितारा देवी, सीता देवी, चिंता देवी आदि रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed