फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Villagers demonstrated on the demand for road construction

सड़क निर्माण की मांग को लेकर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

Wed, 10 Feb 2021 06:55 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 10 Feb 2021 06:55 PM IST
विज्ञापन
Villagers demonstrated on the demand for road construction
लालानगर। थानाक्षेत्र के गोपपुर गांव की हरिजन बस्ती में सड़क निर्माण की मांग को लेकर बुधवार को ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। आरोप लगाया कि ग्रामसभा की हरिजन बस्ती के मार्ग का आधा हिस्सा ग्राम पंचायत क्षेत्र में आता है और आधा हिस्सा नगरपालिका के दायरे में आता है। इस मार्ग पर नगर पालिका की ओर से आधी सड़क का निर्माण हो चुका है, लेकिन पंचायत क्षेत्र के दायरे में आने वाली सड़क का निर्माण नहीं कराया जा रहा है। इससे नाराज ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर सड़क निर्माण कार्य पूरा कराने की मांग की। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने नारेबाजी की। प्रदर्शन करने वालों में विनोद कुमार, महेश कुमार, विद्या शंकर, दया शंकर, आशीष प्रसाद, दिनेश कुमार, विवेक, प्रद्युम्न, उमाशंकर, रीना देवी आदि लोग रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed