फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Villagers caught the lover locked him in the house took him out and tied his hands

Bhadohi News : प्रेमी को ग्रामीणों ने पकड़ा, घर में किया बंद, बाहर निकालकर बांधे हाथ, पुलिस को सौंपा

Sun, 23 Mar 2025 06:09 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, भदोही
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही Published by: नितीश कुमार पांडेय Updated Sun, 23 Mar 2025 06:09 PM IST
सार

शादीशुदा महिला से प्रेम करना एक प्रेमी को भारी पड़ गया। महिला के ससुराल वालों ने इसे पहले घर में बंद किया। बाद में हाथ बांधकर पुलिस के हवाले किया। मामले का वीडियो वायरल हो रहा है। घटना की चर्चा जोरों पर है।

विज्ञापन
Villagers caught the lover locked him in the house took him out and tied his hands
ग्रामीणों ने बांधे आरोपी युवक के हाथ - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

सुरियावां थानाक्षेत्र के बहुता चकडाही गांव में शनिवार की रात शादीशुदा महिला के प्रेमी को ग्रामीणों ने घर में बंद कर दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। जौनपुर जिले के गहरपुर गांव का रहने वाला युवक गांव की एक महिला से प्रेम करता है।

विज्ञापन


शनिवार की रात में वह बहुता चकडाही गांव में उक्त महिला से मिलने आया। परिवार वालों को शक हुआ तो कमरे में ताला लगा दिया। वह जब दरवाजा तोड़ने का प्रयास करने लगा तो परिवार वालों ने पुलिस को सूचना दी। पीआरवी 112 मौके पर पहुंचकर उसे हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन




पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया। ग्रामीणों ने बताया कि महिला का पति बाहर रहता है। पहले भी वह कई बार आ चुका है। कई बार समझाने के बाद भी नहीं माना।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed