फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Villagers angry at officials for breaking their promises

Bhadohi News: अधिकारियों की वादाखिलाफी पर बिफरे ग्रामीण, ब्लॉक पर प्रदर्शन, व्यवस्था को सुचारू करने की मांग

Wed, 16 Apr 2025 06:21 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, भदोही
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही Published by: नितीश कुमार पांडेय Updated Wed, 16 Apr 2025 06:21 PM IST
सार

जलनिकासी की समस्या के समाधान को लेकर ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। आरोप है कि शिकायत पर आधिकारिक आश्वासन तो मिलता है लेकिन समाधान नहीं होता लिहाजा अब आक्रोश बढ़ रहा है और व्यवस्था को सुचारू करने की मांग की जा रही है।

विज्ञापन
Villagers angry at officials for breaking their promises
जनता प्रदर्शन करते हुए - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

ज्ञानपुर ब्लॉक के गिराई गांव में जलनिकासी की समस्या का समाधान न होने से नाराज ग्रामीण बुधवार को ब्लॉक मुख्यालय पर पहुंचकर धरना प्रदर्शन किया। महिलाओं ने अधिकारियों पर वादाखिलाफी का आरोप लगाते हुए नारेबाजी की। वहीं बीडीओ को मांग पत्र सौंपा। ज्ञानपुर ब्लॉक के गिराई गांव में सालों से जलनिकासी की समस्या बनी हुई है।

विज्ञापन


तीन दिन पहले गांव के ही तीन युवक टॉवर पर चढ़कर अधिकारियों पर लापरवाही का आरोप लगाया। उस समय अधिकारियों ने उन्हें समझा-बुझाकर नीचे उतारा। अधिकारियों ने आश्वासन दिया था कि दूसरे दिन से ही जलनिकासी के इंतजाम को लेकर कार्य शुरू कर दिया जाएगा। आश्वासन के तीन दिन बीतने के बाद भी काम शुरू न होने पर नाराज ग्रामीण बुधवार को ब्लॉक मुख्यालय जमा हो गए।
विज्ञापन


आरोप लगाया कि बार-बार आश्वासन के बाद भी समस्या के समाधान के लिए कदम नहीं उठाया जा रहा है। अधिकारी बार-बार ग्रामीणों के साथ वादाखिलाफी कर रहे हैं। चेताया कि अगर जल्द उनकी समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वे मुख्यालय पहुंचकर प्रदर्शन करेंगे। ग्रामीणों ने बीडीओ आलोक कुमार पांडेय को पत्रक भी सौंपा।
विज्ञापन
विज्ञापन


बीडीओ ने बताया कि मनरेगा के तहत कार्य योजना स्वीकृति हो गई है। पाइप उपलब्ध हो गया है। जल निकासी के लिए चयनित स्थान के लिए जो व्यवधान आ रहा है। उसको लेकर एडीएम से अवगत कराया गया है। जल्द ही समाधान किया जाएगा। प्रदर्शन करने वालों में शांति देवी, मीरा, कौशल्या, राम कुमारी, विजय देवी, शीला, कमलेश यादव, आदर्श, बसंत लाल, चौधरी विश्वकर्मा, अमन आदि रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed