{"_id":"4b1052725430c4d2f715541601a2c925","slug":"village-to-the-development-of-the-true-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंडलायुक्त ने जाना विकास कार्यों का सच ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंडलायुक्त ने जाना विकास कार्यों का सच
ब्यूरो ज्ञानपुर अमर उजाला
Updated Fri, 12 Dec 2014 11:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
लोक निर्माण विभाग के गांव में बनाए गए आठ सौ मीटर सड़क, ग्रामीण अभियंत्रण विभाग से बने 593, 650 मीटर सीसी सड़क के बारे में ग्रामीणों से पूछा, सभी ने बताया कि निर्माण कार्य सही और पूर्ण हुआ है। प्राथमिक विद्यालय के बच्चों से ड्रेस वितरण, एमडीएम भोजन मिलने, शिक्षक आते हैं कि नहीं जानकारी ली।
इसका जवाब उन्हें ग्रामीणों, बच्चों ने हां में दिया। गांव में बने 68 शौचालयों के प्रयोग के बारे में पूछा तो ग्रामीणों ने बताया कि इस्तेमाल किया जाता है। भौतिक सत्यापन में आवास लाभार्थी शंभू नाथ, रविशंकर ने बताया कि आवास पूर्ण है, सोलर लाइट भी जल रहा है। पेंशन, किसान क्रेडिट कार्ड, सार्वजनिक वितरण प्रणाली आदि की गहनता से छानबीन की। बीज वितरण और मिट्टी नमूना परीक्षण की जानकारी ली। गांव वालों ने बताया कि बीज मिला है, मिट्टी नमूना परीक्षण भी प्राप्त हो गया है। इसके बाद शौचालय की सत्यापन के लिए लालजी धइकार के यहां गए। लालजी ने बताया कि वह शौचालय का प्रयोग कर रहा है।
जिलाधिकारी नरेंद्र शंकर पांडेय ने बताया कि गांव में 33 लाभार्थी समाजवादी पेंशन के लिए चयनित किए गए हैं। जिन्हें 31 दिसंबर तक खाते में पेंशन भेज दिया जाएगा। इस मौके पर सीडीओ आरपी मिश्र, बीएसए सत्य प्रकाश, डीएसओ, संतोष निरं जन समेत जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।