फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Village immersed in darkness due to burning of transformer

ट्रांसफार्मर जलने से अंधेरे में डूबा गांव

Wed, 07 Jul 2021 06:03 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 07 Jul 2021 06:03 PM IST
विज्ञापन
Village immersed in darkness due to burning of transformer
मोढ़। क्षेत्र के बरदहवा विद्युत उप केंद्र के अंतर्गत ग्राम सभा बदलीपुर गांव का 100 केवी का ट्रांसफार्मर एक सप्ताह से जला है। जिससे पूरा गांव अंधेरे में है। उमस भरी गर्मी से लोग बेहाल हैं। इसके बावजूद विभाग इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है। ट्रांसफार्मर को न बदले जाने को लेकर ग्रामीणों का रोष गहराता जा रहा है। बदलीपुर गांव में विद्युत आपूर्ति के लिए विभाग की तरफ से 100 केवी का ट्रांसफार्मर लगाया गया था। यह ट्रांसफार्मर छह दिन पहले जल गया। इससे करीब सौ घर अंधेरे में डूब गए। ग्रामीणों ने तत्काल ट्रांसफार्मर जलने की सूचना विभाग को दिया था। बावजूद इसके आज तक उसे बदला नहीं गया। बिजली के अभाव में एक तरफ जहां लोग चैन की नींद नहीं सो पा रहे हैं, वहीं पानी के लिए परेशान होना पड़ रहा है। जिन लोगों ने इनवर्टर लगा रखा है, उसकी बैट्री चार्ज न होने से शोपीस बन गई हैं। मोबाइल चार्ज करने के लिए लोगों को इधर-उधर की दौड़ लगानी पड़ रही । मोटर न चलने से खेती का कार्य भी प्रभावित हो रहा है। आशीष मिश्रा, योगेश मिश्रा, देवेश मिश्रा, रामजी पुष्कर, राहुल मिश्रा, सुंदर गौतम, सुनील प्रजापति, मनोज पटेल, रामजस यादव आदि ग्रामीणों ने विभाग का ध्यान आकृष्ट कराते हुए जले हुए ट्रांसफार्मर को बदल कर नया ट्रांसफार्मर लगाने की मांग की है। इस संबंध में जेई राजेश पटेल ने बताया है कि ट्रांसफार्मर जलने की सूचना है। जल्द ही नया ट्रांसफार्मर लगाकर बिजली आपूर्ति की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed