{"_id":"65d509794110e4b9cc024fd4","slug":"vehicles-of-two-members-of-atm-fraud-gang-seized-bhadohi-news-c-191-1-svns1015-109026-2024-02-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhadohi News: एटीएम फ्राड गिरोह के दो सदस्यों के वाहन जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhadohi News: एटीएम फ्राड गिरोह के दो सदस्यों के वाहन जब्त
विज्ञापन
ज्ञानपुर। संगठित अपराध के रीढ़ पर प्रहार नीति के तहत जिले की पुलिस ने मंगलवार को एटीएम ठगों गिरोह के दो सदस्यों का वाहन गैंगस्टर एक्ट में जब्त कर लिया। इसकी कीमत तीन लाख 75 हजार आंकी गई। पुलिस के मुताबिक आपराधिक कृत्यों से अर्जित धन से वाहन खरीदे गए थे।
गैंगस्टर के आरोपियों के खिलाफ भदोही, मिर्जापुर, जौनपुर और वाराणसी में गैंगस्टर सहित डकैती, हत्या के प्रयास, चोरी, धोखाधड़ी एवं आयुध अधिनियम सहित गंभीर अपराधों के करीब डेढ़ दर्जन मुकदमे दर्ज हैं। मंगलवार को पुलिस ने किशन सिंह उर्फ उदय प्रताप सिंह निवासी कपूरीपट्टी का स्कार्ट ट्रैक्टर को जब्त कर लिया। कीमत तीन लाख 50 हजार आंकी गई। गैंगस्टर के एक अन्य आरोपी मनीष सिंह निवासी कोछिया दुपहिया बाइक को जब्त किया, जिसकी अनुमानित कीमत 25 हजार है।