{"_id":"578fdc684f1c1bed3ac4b638","slug":"vehicle-thief-gang-busted-3-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश, 3 गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश, 3 गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो , भदोही
Updated Thu, 21 Jul 2016 01:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले की पुलिस को बुधवार को बड़ी सफलता हाथ लगी। ज्ञानपुर पुलिस और क्राइम ब्रांच की संयुक्त कार्रवाई में अंतर्जनपदीय वाहन चोर गिरोह के तीन शातिर बदमाश नंदापुर के समीप से गिरफ्तार किए गए। उनके पास से पांच चोरी की बाइक बरामद की गई। सभी को जेल भेज दिया गया। अभियुक्तों पर पहले से कई मुकदमें दर्ज हैं। जिनमें वह जेल भी जा चुके हैं। पुलिस अधीक्षक ने टीम को पुरस्कृत किया।
बुधवार को पुलिस लाइन सभागार में पत्रकारों से बातचीत के दौरान एसपी डॉ. अरविंद भूषण पांडेय ने घटना का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि जिले में बढ़ती चोरी की घटनाओं को देखते हुए कोतवाली पुलिस और क्राइम ब्रांच टीम को संयुक्त कार्रवाई के लिए निर्देश दिया था।
बुधवार को मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने नंदापुर के समीप से अकील अहमद पुत्र मूसे, शकील पुत्र मूसे निवासी सराय जगदीश और गोविंदा यादव पुत्र संतलाल यादव निवासी चकसिखारी को गिरफ्तार किया। उनकी निशानदेही पर चोरी की पांच मोटरसाइकल बरामद की गई। इसमें 10 जुलाई को असनांव बाजार से मूलचंद्र गुप्ता की चोरी हुई बाइक भी शामिल है। एसपी ने बताया कि तीनों अभियुक्त पहले भी कई मामलों में जेल जा चुके हैं। उनसे पूछताछ की जा रही है, कुछ और मामलों का खुलासा हो सकता है। क्राइम ब्रांच ने बिना प्रभारी के यह सफलता हासिल की। बरामदगी करने वाली टीम में एसएचओ ज्ञानपुर नवीन कुमार तिवारी, उप निरीक्षक विनोद तिवारी, उप निरीक्षक सरोजमा सिंह, क्राइम ब्रांच के सचिन झा, बृज किशोर शर्मा, सिकंदर कुमार, रोहित सिंह, राधेश्याम कुशवाहा आदि शामिल रहे।