Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Vegetable prices soar during the wedding season; bitter gourd crosses 80

Bhadohi News: सहालग सीजन में सब्जियों के चढ़े दाम, करेला 80 तो परवल 100 के पार

Sat, 28 Nov 2026 01:55 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 28 Nov 2026 01:55 AM IST
विज्ञापन
Vegetable prices soar during the wedding season; bitter gourd crosses 80
नई बाजार में सब्जी बेचता दुकानदार। संवाद
ज्ञानपुर/नई बाजार। सहालग सीजन शुरू होते ही सब्जियों की मांग बढ़ने से बजट बिगड़ गया है। सब्जी के दामों में बीते दस दिनों में 10 से 15 रुपये की तेजी आई है। करेला 80, भिंडी 80, परवल 100 रुपये प्रति किलो बिक रहा है। इन दिनों गृहस्थी में इसकी उपयोगिता कम हुई है। लेकिन शादी-विवाह वाले घरों में इसकी मांग अधिक है। ज्ञानपुर, सुरियावां, मोढ़, गोपीगंज, नई बाजार, औराई, भदोही, बाबूसराय, जंगीगंज आदि बाजारों में दोपहर होते ही सब्जी की दुकानें सज जा रही है। परवल सबसे महंगा 100 रुपये किलो बिक रहा है।
विज्ञापन

इसी तरह हरी मटर 40 से 45 रुपये, टमाटर 30, हरी मिर्च 30, अदरक 60, शिमला मिर्च 50-60, गोभी 40 रुपये पीस, बींस 80, बैंगन 40, पालक 40, हरा प्याज 40 रुपये प्रति किलो के भाव से बिक रहा है। सब्जी विक्रेताओं के मुताबिक करीब दस दिन पहले तक बाजार में सब्जियों के दाम में तेजी नहीं थी। अधिकांश सब्जियों के भाव में 10 से 15 रुपये तक का ही अंतर है, लेकिन शादी-विवाह का सीजन शुरू होते ही सब्जियों की मांग बढ़ी है। टमाटर, मिर्च और बैंगन जैसी कुछ सब्जियां अभी भी अपेक्षाकृत कम कीमत पर उपलब्ध हैं। नई बाजार के सब्जी व्यापारी राजकुमार मौर्य बताते हैं कि ताजी सब्जियों की खरीदारी के लिए भोर में ही कपसेठी मंडी पहुंचना पड़ता है। वहां से खरीदारी कर सुबह-सुबह भदोही के बाजार में सब्जियां पहुंचा दी जाती हैं, ताकि ग्राहकों को ताजी सब्जी मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed