Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Vasant Panchami Snan: Magistrate will monitor the main points of the highway, additional police will be there.

वसंत पंचमी स्नान : हाईवे की मुख्य जगहों पर मजिस्ट्रेट की निगरानी, रहेगी अतिरिक्त पुलिस

Sat, 01 Feb 2025 12:24 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 01 Feb 2025 12:24 AM IST
विज्ञापन
Vasant Panchami Snan: Magistrate will monitor the main points of the highway, additional police will be there.
मौनी अमावस्या पर प्रयागराज में हुए हादसे के बाद उपजी स्थितियों को देखते हुए वसंत पंचमी के स्नान के पूर्व जिला प्रशासन की ओर से तैयारियां पुख्ता रखी जा रही है।
विज्ञापन

इस बार प्रयागराज जिला प्रशासन के साथ बेहतर समन्वय के साथ-साथ यातायात कंट्रोलिंग की विशेष व्यवस्था की गई है। इसके अलावा होल्डिंग एरिया में पहले से व्यवस्थाओं को दुरुस्त किया गया है। हाईवे के मुख्य पांइट पर मजिस्ट्रेटों की निगरानी होगी।
विज्ञापन

मौनी अमावस्या के अमृत स्नान के अवसर पर प्रयागराज में हुए हादसे के बाद प्रयागराज जिला प्रशासन की ओर से जनपद की सीमाओं की सील कर दिया गया था। जिसके बाद वाराणसी-प्रयागराज जैसे प्रमुख हाईवे पर जगह-जगह वाहनों को रोक दिया गया। हाईवे के चार प्वाइंटों पर करीब पांच हजार वाहनों के पहिये 13 घंटे तक थमे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बीच जिला प्रशासन और पुलिस की टीम ने बेहतर समन्वय के साथ काम करते हुए होल्डिंग एरिया और यातायात संबंधी समस्याओं से निपटने का काम किया। दूसरी तरफ स्नान के बाद लौटने वाले श्रद्धालुओं के कारण बृहस्पतिवार को भी औराई से सहसेपुर तक लंबा जाम लग गया।
अब तीन फरवरी को बसंत पंचमी का स्नान होने वाला है। इसे देखते हुए जिला प्रशासन की ओर से अभी से पुख्ता तैयारियां की जा रही हैं। जिला प्रशासन इस बार हाईवे पर विशेष दृष्टि बनाया हुआ है। जिसके लिए प्रमुख प्वाइंटों पर मजिस्ट्रेटों की निगेहबानी रहेगी।

इसके अलावा पांच होल्डिंग एरिया में श्रद्धालुओं को ठहरने को लेकर विशेष इंतजाम किए गए हैँ। यातायात व्यवस्था को संभालने के लिए जगह-जगह पुलिस की टीम लगाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed