फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Varanasi youth dies after falling from train

Bhadohi News: ट्रेन से गिरकर वाराणसी के युवक की मौत

Sun, 01 Oct 2023 12:01 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 01 Oct 2023 12:01 AM IST
विज्ञापन
Varanasi youth dies after falling from train
औराई। कोतवाली के महाराजगंज क्षेत्र के पटखौली गांव के समीप स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एक्सप्रेस गिरकर युवक की मौत हो गई। युवक की पहचान उसके जेब से मिले आधार कार्ड के द्वारा हुई। उस उसे रूम नंबर 154 पेरियार हॉस्टल जेएनयू, नया परिसर नई दिल्ली लिखा था। पुलिस की छानबीन के बाद उसकी पहचान वाराणसी के लक्सा थाना क्षेत्र के औरंगाबाद का निवासी के रूप में हुई।
विज्ञापन

महराजगंज क्षेत्र के पटखौली गांव के पास रेलवे ट्रैक के किनारे एक युवक का शव बरामद हुआ। पुलिस के अनुसार वह स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पर सवार होकर दिल्ली से घर लौट रहा था। इस बीच किसी तरह ट्रेन से नीचे गिर गया था। उसके सिर में गंभीर चोट के निशान थे। मौके पर पहुंची पुलिस ने उसकी जेब से आधार कार्ड बरामद किया। जिसमें उसका नाम सुभाष चंद्र प्रसाद (36) पुत्र प्रभु दयाल निवासी रूम नंबर 154, पेरियार हॉस्टल, जेएनयू, नया परिसर दक्षिणी पश्चिम नई दिल्ली अंकित था। नबीन के बाद पता चला कि वह औरंगाबाद, लक्सा वाराणसी का रहने वाला है। पुलिस ने उनके परिजनों को सूचना दी। मौके पर पहुंचे परिजनों ने उसकी शिनाख्त की। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed