फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Varanasi trounces Bhadohi 7-0

वाराणसी ने भदोही को 7-0 से रौंदा

Sun, 05 Dec 2021 12:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 05 Dec 2021 12:06 AM IST
विज्ञापन
Varanasi trounces Bhadohi 7-0
वाराणसी के विवेक एकेडमी को चैंपियन की ट्राफी भेंट करते जिला पंचायत अध्यक्ष - फोटो : BHADOHI
भदोही। जिला स्टेडियम में शनिवार को चार जनपदों की मैत्री हाकी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। उद्घाटन सांसद डॉ. रमेश चंद्र बिंद ने किया। राज एकेडमी भदोही, अनवर हाकी सोसाइटी प्रतापगढ़, विवेक एकेडमी वाराणसी तथा कैंट स्टार वाराणसी की टीमों ने प्रतिभाग किया। वाराणसी की विवेक एकेडमी ने फाईनल में भदोही के राज एकेडमी को 7-0 से हराकर कप पर कब्जा किया। प्रथम मैच राज एकेडमी भदोही और अनवर हॉकी सोसाइटी प्रतापगढ़ के बीच हुआ जिसे भदोही ने प्रतापगढ़ को 2-0 से हराकर फाइनल में जगह बनाई। दूसरे मैच में विवेक एकेडमी वाराणसी ने वाराणसी की कैंट स्टार को 2-0 हराकर फाइनल में जगह बनाई। फाइनल मैच में विवेक एकेडमी वाराणसी के खिलाडियों ने एक के बाद एक भदोही के राज एकेडमी पर सात गोल ठोंक दिए। समापन समारोह के मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष अनिरूद्ध त्रिपाठी ने विजेता और उपविजेता को ट्राफी दी। जिला क्रीड़ा अधिकारी सिराजुद्दीन ने कहा कि मौजूदा समय में जिला स्टेडियम में लगभग 70 बच्चे हाकी में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। डीएम सिंह गहरवार ने भी विचार रखे। संचालन शिवाकांत यादव ने किया। इस दौरान अंतराष्ट्रीय खिलाड़ी मो फहीम, जिला हाकी संघ संरक्षक हाजी शाह आलम, जिला हाकी कोच मुनौवर हुसैन, जिला फुटबाल कोच बिंदु सिंह, जिला वालीबॉल कोच पूजा यादव, एथलेटिक्स कोच विनय कुमार, महेश यादव, मधु राय, राजकमल, लारैब अंसारी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed