{"_id":"6ae39abc98722dd2cf06f24b","slug":"varanasi-division-won-the-title-by-defeating-ayodhya-by-90-runs-bhadohi-news-c-258-1-azm1021-159648-2026-10-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhadohi News: वाराणसी मंडल ने अयोध्या को 90 रन से हराकर जीता खिताब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhadohi News: वाराणसी मंडल ने अयोध्या को 90 रन से हराकर जीता खिताब
विज्ञापन
राज्य स्तरीय सीनियर पुरुष क्रिकेट प्रतियोगिता में ट्राफी के साथ विजेता टीम। स्रोत-खेल विभाग
सुखदेव पहलवान स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित राज्य स्तरीय सीनियर पुरुष क्रिकेट प्रतियोगिता में वाराणसी मंडल ने अयोध्या मंडल को डकवर्थ-लुईस नियम के तहत 90 रन से हराकर खिताब अपने नाम कर लिया।
पं. दीनदयाल उपाध्याय जन्मशताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में आयोजित प्रतियोगिता में प्रदेश के 18 मंडलों की टीमों ने प्रतिभाग किया।
फाइनल मुकाबले में वाराणसी मंडल ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 160 रन का लक्ष्य रखा। टीम की ओर से निखिल प्रताप सिंह ने 64 और अथर्व ने 40 रन का योगदान दिया। गेंदबाजी में अयोध्या की ओर से आदर्श सिंह और उत्कर्ष ने दो-दो विकेट लिए।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी अयोध्या मंडल की टीम 8.2 ओवर में सात विकेट खोकर 26 रन ही बना सकी। बारिश के कारण डकवर्थ-लुईस नियम के तहत वाराणसी को 90 रन से विजेता घोषित किया गया। अयोध्या की ओर से शत्रुंजय ने सर्वाधिक 12 रन बनाए।
विज्ञापन
वाराणसी की ओर से अजय ने तीन, जबकि शारंग और दीपक ने दो-दो विकेट हासिल किए। निखिल प्रताप सिंह को मैन ऑफ द मैच, वैभव तिवारी को बेस्ट बल्लेबाज और मैन ऑफ द सीरीज तथा अजय को बेस्ट बॉलर का पुरस्कार दिया गया।
समापन समारोह में मुख्य अतिथि विजय सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल, आजमगढ़ के संस्थापक डॉ. मनीष त्रिपाठी ने खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। क्रीड़ाधिकारी सिराजुद्दीन ने बुके और स्मृति चिह्न भेंट कर मुख्य अतिथि का स्वागत किया।