फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Akhilesh is the Vice-President of the Botany Department, and Kusum is the Vice-President of the Zoology Department.

Bhadohi News: अखिलेश वनस्पति विभाग तथा कुसुम जंतु विभाग की उपाध्यक्ष

Fri, 30 Oct 2026 01:23 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 30 Oct 2026 01:23 AM IST
विज्ञापन
Akhilesh is the Vice-President of the Botany Department, and Kusum is the Vice-President of the Zoology Department.
भदोही। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी राजकीय महाविद्यालय में बृहस्पतिवार को वनस्पति विज्ञान विभाग के विभागीय परिषद का गठन किया गया। इस मौके पर छात्र-छात्राओं को परिषद के गठन का उद्देश्य भी बताया गया। शिवानी तिवारी को अध्यक्ष और अखिलेश कुमार गुप्ता को उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया।
विज्ञापन

प्राचार्या डॉ. माया ने कहा कि विद्यार्थियों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण, नेतृत्व क्षमता, रचनात्मकता सृजित करना ही मुख्य उद्देश्य है। छात्रों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक होने की आवश्यकता है। यह परिषद के गठन से और आसान हो सकेगा, ऐसी आशा है।
विज्ञापन

परिषद संयोजक डॉ. रवीन्द्र कुमार पांडेय ने बताया कि जस्सी जायसवाल को सचिव, साची चौबे को कोषाध्यक्ष का दायित्व सौंपा गया। वहीं कक्षा प्रतिनिधि के रूप में अमन सरोज, जुगेश कुमार यादव तथा सुजीत कुमार यादव को चुना गया। इसी तरह जंतु विज्ञान परिषद का भी गठन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विभाग प्रभारी डॉ.रुस्तम अली ने बताया कि कुसुम मौर्या को उपाध्यक्ष, जस्सी जायसवाल को कोषाध्यक्ष/सचिव, सुधा प्रजापति को महामंत्री, सुजीत यादव, अखिलेश कुमार गुप्ता, निखिल पांडेय को कक्षा प्रतिनिधि चुना गया।

डॉ. रुस्तम अली ने कहा कि विभागों के गठन हो जाने के बाद विभिन्न संगोष्ठियां, प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताएं, पोस्टर निर्माण, पौधरोपण, वनस्पति प्रदर्शनी तथा पर्यावरण संरक्षण आदि के आयोजनों का मार्ग प्रशस्त होगा।
इसके अलावा इससे छात्रों में विषयगत ज्ञान के साथ-साथ व्यावहारिक अनुभव, टीम भावना एवं संगठनात्मक कौशल विकसित करने के अवसर प्राप्त होंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed