फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Attendance records fudged amidst the rain; 127 tasks continued to be processed via VB Jiramji.

Bhadohi News: बारिश के बीच उपस्थिति में लीपापोती, वीबी जीरामजी से होते रहे 127 काम

Fri, 30 Oct 2026 01:21 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 30 Oct 2026 01:21 AM IST
विज्ञापन
Attendance records fudged amidst the rain; 127 tasks continued to be processed via VB Jiramji.
झौवा गांव में बीबीरामजी के तहत खोदी गई नाली। संवाद
ज्ञानपुर। मनरेगा से वीबी जीरामजी बनी योजना में उपस्थिति के नाम पर जमकर खेल चल रहा है। काम बंद रहे फिर भी मजदूरों की ऑनलाइन हाजिरी भरी जा रही है। बृहस्पतिवार को दिनभर बारिश होती रही। बारिश रात दो बजे से शुरू हुई और देर शाम तक लगातार होती रही। बारिश में भी जिले की छह ब्लॉकों में 127 काम होते रहे। इन सभी कामों में 354 मस्टररोल पर 1874 मजदूर काम करते दिखाई दिए।
विज्ञापन


विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एंड आजीविका मिशन ग्रामीण (वीबी-जीरामजी) के तहत गांवों में प्रधानों और रोजगार सेवकों की मिलीभगत से विकास कार्यों के नाम पर उपस्थिति का खेल जारी है। बुधवार को ही संवाद न्यूज एजेंसी की टीम ने ऑनलाइन उपस्थिति के हकीकत की पड़ताल की तो कई गांवों में इसकी कलई खुल गई। कहीं केवल सुबह एक घंटा काम कर बंद कर दिया तो कहीं तीन दिनों में 30 मजदूरों की हाजिरी के बाद भी केवल नदी किनारे मिट्टी गिराई गई थी। स्थिति यह रही कि कुछ जगहों पर मजदूरों की संख्या भी ऑनलाइन हाजिरी के सापेक्ष कम दिखी। वीबी जीरामजी में हाजिरी के नाम पर किस तरह को खेल चल रहा है। वह इससे समझा जा सकता है कि बृहस्पतिवार को दिनभर बारिश के बाद भी छह ब्लॉकों के गांवों में 127 काम चालू रहे। वहीं 354 मस्टररोल पर 1874 मजदूरों का उपस्थिति भी भरी गई।
विज्ञापन


कहीं तालाब की खोदाई तो कहीं नाले का निर्माण

जिले में बृहस्पतिवार को दिनभर बारिश के बाद कई गांवों में अलग-अलग काम होते रहे। ऑनलाइन आंकड़ों के मुताबिक अभोली ब्लॉक के हरीपट्टी में चकमार्ग कार्य में चार मजदूर काम करते रहे। इसी तरह औराई ब्लॉक के चकापुर में तालाब के किनारे चकमार्ग निर्माण चलता रहा। भदोही ब्लॉक के भुलईपुर में पंचायत भवन के पास मिट्टी कार्य में आठ मजदूर, डीघ ब्लॉक के सोनैचा में नाले की पटरी व सफाई कार्य में आठ, ज्ञानपुर ब्लॉक के सोबरी में अमृत सरोवर निर्माण में 10 मजदूर और सुरियावां ब्लॉक के छतरीपुर में संपर्क मार्ग के मिट्टी कार्य में नौ मजदूर लगे हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस तरह रहा बृहस्पतिवार का उपस्थिति

ब्लॉक - काम - मस्टररोल - मजदूर

अभोली - 16 - 51 - 327

औराई - 41 - 129 - 761

भदोही - 38 - 94 - 421

डीघ - 10 - 28 - 103

ज्ञानपुर - 13 - 25 - 147

सुरियावां - 09 - 27 - 115

कुल - 127 - 354 - 1874

--

बारिश तो हुई है, लेकिन अब सारी प्रक्रिया ऑनलाइन हो गई है। ऐसे में बिना काम कराए हाजिरी भरना मुश्किल है। हो सकता है कि शुरुआती काम के कारण दिक्कत आई हो। बिना काम कराए हाजिरी भरने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।-बाल गोविंद शुक्ल, सीडीओ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed