फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   License for 24 locations; illegal storage of firecrackers at 50 sites without an NOC

Bhadohi News: 24 का लाइसेंस, बिना एनओसी 50 स्थानों पर अवैध पटाखा भंडारण

Fri, 30 Oct 2026 01:18 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 30 Oct 2026 01:18 AM IST
विज्ञापन
License for 24 locations; illegal storage of firecrackers at 50 sites without an NOC
पकड़ा गया बेचने के लिए जा रहा अवैध पटाखा । स्रोत पुलिस
ज्ञानपुर। जिले में पटाखा भंडारण का लाइसेंस सिर्फ 24 हैं, लेकिन हकीकत में पटाखों के कुल 50 अवैध गोदाम बने हुए हैं। दीपावली पर दाम तीन गुना होने के लालच में कारोबारियों ने घनी बस्तियों के पास ही हजारों किलो बारूद का जखीरा डंप कर दिया है। इन गोदामों में न फायर ब्रिगेड की एनओसी है, न अग्निशमन यंत्र और न ही सुरक्षा का कोई इंतजाम। एक छोटी सी चिंगारी पूरे मोहल्ले को राख में बदलने के लिए काफी है।
विज्ञापन

जिले में पटाखे बनाने का एक भी नहीं, बेचने और भंडारण के 24 लाइसेंस हैं। इसके बावजूद अवैध तरीके से त्योहारों के मद्देनजर मोटी कमाई के लालच में पुलिस की नजरों से बचकर चोरी-छिपे बिक्री जारी है। दीपावली के मद्देनजर कारोबारी तेज से पटाखा को डंप कर रहे हैं। पुलिस की कार्रवाई से इसकी पोल भी खुलने लगी है। भदोही, सुरियावां, गोपीगंज, ज्ञानपुर, घोसियां, चौरी जैसे प्रमुख बाजारों में विभिन्न शहरों से पटाखा मंगाकर रखा जा रहा है। धनतेरस से पहले इसकी दुकानें लगाकर बेचा जाएगा। प्रशासनिक आंकड़ों में पटाखा भंडारण करने का लाइसेंस 24 दुकानदारों के पास है, लेकिन 50 से अधिक स्थानों पर रखा जा रहा है। जिन स्थानों पर पटाखा डंप किया जा रहा है वहां सुरक्षा मानक गायब है।
विज्ञापन


केस-एक- चौरी पुलिस ने चौरी बाजार के दो स्थानों से 155 किलो अवैध पटाखा बरामद किया। अरविंद जायसवाल के यहां से 63 किलो, आरजू, बिरजू सोनकर के यहां से 92 किलो पटाखा बरामद किया। तीनों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

केस-दो- गोपीगंज के सोनखरी में पूर्व एसओजी टीम ने हालही में छापेमारी कर 26.53 क्विंटल पटाखा बरामद किया था। इसमें पिता-पुत्र को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। आरोपियों के पास लाइसेंस है, लेकिन क्षमता से पांच गुना पटाखा डंप मिला।
कॉपी-किताब की दुकान पर कर दिया भंडारण
गोपीगंज में पांच दिन पूर्व पटाखा भंडारण में कई बात सामने आई। आरोपियों ने कम मात्रा में लाइसेंस लेकर अधिक भंडारण किया। यही नहीं कॉपी-किताब की दुकान के अंदर भी पटाखा डंप किया गया। पुलिस की कार्रवाई के बाद मामला सामने आया। इसी तरह सुरियावां में शृंगार की दुकान, चौरी में कपड़े की दुकान के अंदर भंडारण किया गया है।
2019 की घटना से हिल गई थी कालीन नगरी
जिले में पटाखा कारोबारी चोरी छिपे सालों से भंडारण कर रहे हैं, लेकिन फरवरी 2019 में हुई घटना ने कालीन नगरी को हिला दिया था। पटाखों की गूंज सत्ता तक पहुंच गई थी। चौरी के रोटहां में एक मकान के अंदर रखे गए पटाखा में विस्फोट होने से पश्चिम बंगाल के 14 बुनकरों की मौत हो गई थी। उस घटना के बाद पुलिस-प्रशासन ने कार्रवाई की, लेकिन उसके बाद सिर्फ दीपावली के समय ही अभियान चलाकर इतिश्री कर लिया जाता है।

--
जिले में 24 लोगों के पास पटाखा भंडारण का लाइसेंस है। इसमें 17 से 18 सिर्फ दीपावली पर करते हैं। कुछ स्थानों पर क्षमता से अधिक भंडारण करते हैं। पुलिस टीमें जांच कर कार्रवाई कर रही है। नियम के खिलाफ भंडारण, बिक्री नहीं होने दी जाएगी। - ओम प्रकाश माथुर, जिला अग्निशमन अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article