फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Vaccine over at health centers, people returned disappointed

स्वास्थ्य केंद्रों पर वैक्सीन खत्म, मायूस लौटे लोग

Mon, 28 Jun 2021 09:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 28 Jun 2021 09:51 PM IST
विज्ञापन
Vaccine over at health centers, people returned disappointed
जिले के 30 स्वास्थ्य केंद्रों पर सोमवार को एक बार फिर कोरोना की वैक्सीन खत्म हो गई। इससे उमस और धूप में केंद्रों पर पहुंचे लोगों को मायूस होकर लौटना पड़ा। अधिकतर लोगों में विभाग के खिलाफ नाराजगी दिखी। कोरोना से बचाव के लिए जिले में युद्ध स्तर पर वैक्सीन लगाई जा रही है। स्वास्थ्य केंद्रों के अलावा ग्रामीण अंचलों में हर रोज करीब आठ हजार लोग टीका लगवा रहे हैं। रविवार की बंदी के बाद सोमवार को स्वास्थ्य केंद्रों पर सुबह से ही वैक्सीन लगवाने के लिए लोग पहुंचने लगे। स्वास्थ्यकर्मी दोपहर तक लोगों को वैक्सीन लगाया, लेकिन उसके बाद खत्म होने से लोगों को वापस लौटना पड़ा। ज्ञानपुर जिला अस्पताल समेत कई स्वास्थ्य केंद्रों पर दोपहर से पहले ही वैक्सीन खत्म हो गई। महाराजा चेतसिंह जिला अस्पताल स्थित टीकाकरण केंद्र पर वैक्सीन लगवाने के लिए अपनी बारी के इंतजार में खड़े लोग स्वास्थ्य विभाग की टीम की तरफ से वैक्सीन खत्म होने की सूचना मिलने के बाद आक्रोशित हो उठे। हालांकि फिर वापस घर लौट गए। उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अमित दुबे ने बताया है जिले में वैक्सीन कम होने से अधिक लोगों को नहीं लग सका। शासन से वैक्सीन की मांग की गई है। वैक्सीन आने के बाद ही लोगों लगाया जाएगा। उन्होंने अनुमान जताया कि मंगलवार तक वैक्सीन आ जाएगी और बुधवार से फिर टीकाकरण शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed