फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Urvi's body was found in Giriya village, 10 km away from the incident site.

Bhadohi News: घटनास्थल से 10 किमी दूर गिरिया गांव उतराया मिला उर्वी का शव

Mon, 02 Oct 2023 11:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 02 Oct 2023 11:48 PM IST
विज्ञापन
Urvi's body was found in Giriya village, 10 km away from the incident site.
कोतवाली क्षेत्र के औराई भदोही मार्ग पर ऊगापुर के पास स्थित नहर में शनिवार की रात नगर में समाई छह साल की मासूम का शव घटना के 36 घंटे के बाद नगर में उतराया मिला। मासूम का शव घटनास्थल से 10 किमी दूर गिरियां गांव के पास बरामद हुआ। मासूम का शव मिलते ही घर में कोहराम मच गया।
विज्ञापन



जानकारी के अनुसार भदोही कोतवाली क्षेत्र के कटरा निवासी जयप्रकाश विश्वकर्मा और उनकी पत्नी उर्मिला शनिवार को मां विंध्यवासिनी का दर्शन करने गए थे। उनके साथ उनकी 6 वर्ष की बेटी उर्वी भी साथ में थी। दर्शन करने के बाद तीनों एक ही बाइक पर बैठकर घर जा रहे थे। जैसे ही उगापुर के आगे नहर की पुलिया के पास पहुंचे अचानक बाइक का संतुलन बिगड गया और तीनों नहर में जा गिरे। नहर में उस समय पानी भी तेजी से चल रहा था। जिसके कारण पति-पत्नी को तो स्थानीय लोगों ने बाहर निकाल लिया, लेकिन 6 वर्ष की उर्वी पानी में समा गई और उसका कहीं पता नहीं चल सका। स्थानीय पुलिस आसपास के गोताखोर को बुलाया गया, किंतु कहीं पता नहीं चला। रविवार को एसडीआरएफ की टीम बुलाई गई, किंतु वे भी असफल रहे। सोमवार की सुबह उर्वी का शव घटनास्थल से 10 किमी दूर चौरी थाना अंतर्गत गिरिया गांव के समीप नहर में उतराया था। मासूम का शव पुलिया के पास एक झाड़ी में फंसा हुआ था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा करने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मासूम की मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed