फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Upstart the left entrance exam 1097

1097 ने छोड़ी नवोदय की प्रवेश परीक्षा

Sun, 08 Feb 2015 01:27 AM IST
Upstart the left entrance exam 1097
Upstart the left entrance exam 1097 Updated Sun, 08 Feb 2015 01:27 AM IST
विज्ञापन
Upstart the left entrance exam 1097
 कड़ी सुरक्षा के बीच हुई परीक्षा के दौरान 1097 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। इस बीच सीतामढ़ी स्थित एक निजी स्कूल का छात्र नाम बदलकर केंद्र पर परीक्षा देते हुए पकड़ा गया। हालांकि नवोदय विद्यालय की ओर से परीक्षा पूर्ण करने दिया गया। जिलाधिकारी की अनुमति के बाद नवोदय विद्यालय की ओर से कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

जवाहर नवोदय विद्यालय में छठवीं कक्षा में प्रवेश के लिए शनिवार को जिले के नौ केंद्राें पर परीक्षा शुरू हुई। दिन में 11 बजे से शुरू होने वाली परीक्षा को देखते हुए केंद्रों पर 10 बजे से ही अभिभावक संग बच्चे पहुंचने लगे। तय समय पर केंद्रों के अंदर बच्चों को प्रवेश दिया गया। करीब दो घंटे तक चली परीक्षा के दौरान केंद्रों के बाहर जहां अभिभावक जमे रहे वहीं सुरक्षा कर्मी भी तैनात रहे। नवोदय विद्यालय के प्राचार्य एसबीएस यादव, एसजी दूबे के अलावा जिला विद्यालय निरीक्षक डा. ओम प्रकाश गुप्त ने केंद्रों का जायजा भी लिया। प्रवेश परीक्षा के लिए पंजीकृत 4352 छात्र-छात्राओं में 3255 उपस्थित हुए। करीब 1097 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा छोड़ दी। डीघ विकास खंड के परीक्षा केंद्र दयावंती पुंज   माडल स्कूल में बाल मुन्नाभाई पकड़ा गया। चौथी कक्षा का     एक छात्र प्रवेश परीक्षा देते पकड़ा गया। एक साथ चौथी और    पाचवीं कक्षा में पढ़ने को लेकर खंड शिक्षा अधिकारियों (बीईओ) की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो गए हैं। प्राचार्य नवोदय एसबीएस यादव ने बताया कि छात्र के खिलाफ कोई भी कदम उठाने से पूर्व जिलाधिकारी से अनुमति ली जाएगी। जिलाधिकारी स्तर से जो निर्देश मिलेगा, उसी के तहत कार्रवाई होगी। 
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed