{"_id":"648026b6a6a2b3dbf7000a84","slug":"uproar-at-toll-plaza-mla-supporters-beat-up-toll-workers-one-toll-worker-seriously-injured-2023-06-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"टोल प्लाजा पर आंधी रात हंगामा: टोलकर्मियों के साथ विधायक समर्थकों ने की मारपीट, एक टोलकर्मी गंभीर रूप से घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टोल प्लाजा पर आंधी रात हंगामा: टोलकर्मियों के साथ विधायक समर्थकों ने की मारपीट, एक टोलकर्मी गंभीर रूप से घायल
Wed, 07 Jun 2023 12:39 PM IST
किरन रौतेला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,
Published by: किरन रौतेला
Updated Wed, 07 Jun 2023 12:39 PM IST
सार
टोलकर्मियों ने आरोप लगाया है कि विधायक समर्थकों ने एक मोबाइल तोड़ दिया और सेंसर को भी नुकसान पहुंचाया। मारपीट में करारी, भदैली बरौत प्रयागराज निवासी टोलकर्मी मनीष कुमार सिंह (32) बुरी तरफ जख्मी हो गए।
विज्ञापन
टोल प्लाजा पर आंधी रात हंगामा: टोलकर्मियों के साथ विधायक समर्थकों ने की मारपीट
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भदोही में गोपीगंज कोतवाली क्षेत्र के लालानगर टोल प्लाजा के पास मंगलवार की देर रात टोलकर्मी व मझवां विधायक समर्थकों के बीच मारपीट हो गई। जानकारी के मुताबिक निषाद पार्टी के मझवां विधायक डॉ. विनोद कुमार बिंद अपने समर्थकों के साथ किसी कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। इस बीच लालानगर टोल प्लाजा के पास टोलकर्मियों के साथ उनके समर्थकों की किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। देखते ही देखते बात इतनी बढ़ गई कि दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हो गई।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- Mirzapur Encounter: 25 हजार के इनामी पशु तस्कर से पुलिस की मुठभेड़, घेराबंदी कर पकड़ा गया, पैर में लगी गोली
विज्ञापन
टोलकर्मियों ने आरोप लगाया है कि विधायक समर्थकों ने एक मोबाइल तोड़ दिया और सेंसर को भी नुकसान पहुंचाया। मारपीट में करारी, भदैली बरौत प्रयागराज निवासी टोलकर्मी मनीष कुमार सिंह (32) बुरी तरफ जख्मी हो गए। जिसे गोपीगंज सीएचसी ले जाया गया। जहां उनकी गंभीर हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया गया। दूसरी तरफ घटना की जानकारी होते ही कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। घटना के बाद मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस, दोनों पक्षों को लेकर थाने आई। जिसमें टोलकर्मियों की ओर से विधायक समर्थकों के खिलाफ तहरीर दी गई। वहीं विधायक प्रतिनिधि की ओर से भी टोलकर्मियों पर अभद्रता का आरोप लगाया है। पुलिस घायल टोलकर्मी का मेडिकल कराने के साथ ही मामले की जांच में जुटी हुई है।
विज्ञापन