फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Upon witnessing the reunion of Ram and Bharat after 14 years, the long-held anticipation spilled over as tears from the eyes of the devotees.

Bhadohi News: 14 साल बाद राम-भरत का मिलन देख श्रद्धालुओं की आंखों से छलकी प्रतीक्षा

Sat, 24 Oct 2026 01:24 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 24 Oct 2026 01:24 AM IST
विज्ञापन
Upon witnessing the reunion of Ram and Bharat after 14 years, the long-held anticipation spilled over as tears from the eyes of the devotees.
82 वर्ष पुरानी रामलीला में गूंजा जय श्रीराम, रावण वध के साथ बुराई पर अच्छाई की विजय
रामलीला समिति के तत्वावधान में बृहस्पतिवार की रात भरत मंडप मैदान में भरत मिलाप की लीला हुई।
विज्ञापन

भगवान श्रीराम और भरत के मिलन का देख श्रद्धालुओं की आंखें नम हो गईं। चारों भाइयों के गले मिलने पर जय श्रीराम और हर-हर महादेव के जयकारों से पूरा नगर गूंज उठा। श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा कर अपनी आस्था और प्रसन्नता व्यक्त की। लीला के दाैरान लंका में रावण का वध कर विजय प्राप्त करने और 14 वर्ष का वनवास पूरा करने के बाद भगवान श्रीराम माता सीता और लक्ष्मण के साथ पुष्पक विमान से अयोध्या लौटे।

रास्ते में श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा और आरती उतारकर उनका स्वागत किया। विमान के साथ चल रही कीर्तन मंडली भजन-कीर्तन करती रही।
भगवान श्रीराम ने हनुमान के माध्यम से भरत को अपने आगमन का संदेश पहले ही भिजवा दिया था। इसके बाद से भरत बेसब्री से प्रभु श्रीराम की प्रतीक्षा कर रहे थे।
विज्ञापन

भोर में भगवान श्रीराम का पुष्पक विमान भरत मंडप मैदान के पास पहुंचा। यहां श्रीराम और भरत का मिलन हुआ। इसके बाद चारों भाई एक-दूसरे के गले मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed