{"_id":"68ebffba54d19a76d80ce0cc","slug":"up-to-20-trains-will-run-on-the-basis-of-suspension-on-varanasi-rambagh-railway-section-bhadohi-news-c-191-1-gyn1001-133163-2025-10-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"यात्री कृपया ध्यान दें: वाराणसी-रामबाग रेलखंड पर 20 तक कॉशन के सहारे चलेंगी ट्रेनें, आवागमन में होगी परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यात्री कृपया ध्यान दें: वाराणसी-रामबाग रेलखंड पर 20 तक कॉशन के सहारे चलेंगी ट्रेनें, आवागमन में होगी परेशानी
Mon, 13 Oct 2025 09:41 AM IST
वाराणसी ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही।
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही।
Published by: वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 13 Oct 2025 09:41 AM IST
सार
वाराणसी-रामबाग रेलखंड पर 20 अक्तूबर तक काॅशन के सहारे ट्रेनें चलेंगी। इसकी वजह है कि यहां मरम्मत का कार्य चल रहा है। ऐसे में यहां आवागमन करने वाले यात्रियों को परेशानी हो सकती है।
विज्ञापन
ककराही रेलवे क्रासिंग पर काम करते रेलवे कर्मचारी।
- फोटो : संवाद
विस्तार
पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी-रामबाग रेल प्रखंड पर ककराही रेलवे फाटक के पास पटरियों में तकनीकी खामी आने के बाद उनकी मरम्मत का काम शुरू कर दिया गया है। आगामी 20 अक्तूबर तक फाटक के पास कॉशन के सहारे ट्रेनों का संचालन होगा। इससे लोगों को आवागमन में परेशानी हो सकती है।
गोपीगंज-मिर्जापुर रोड स्थित मंडी समिति के पास ककराही रेलवे फाटक पर रविवार से मरम्मत कार्य शुरू किया गया है। वाराणसी-प्रयागराज के पूर्वोत्तर रेल प्रखंड से हर दिन 28 से 30 ट्रेंनों का आना-जाना होता है। रेलवे की पटरी बैठ गई है और पटरी का स्लीपर टूट गया है। इससे होने वाले खतरे को देखते हुए रेलवे की तकनीकी टीम इसकी मरम्मत में जुट गई है।
यह मार्ग मिर्जापुर के विंध्यवासिनी धाम के अलावा सोनभद्र जिले को जोड़ने वाला प्रमुख मार्ग है। हर दिन इस मार्ग से 10 से 20 हजार लोगों का आवागमन होता है। रेलवे कर्मचारी रेल की पटरी को दुरुस्त कर रहे हैं। आगामी 20 अक्तूबर तक प्रयागराज से वाराणसी के बीच करीब 28 से 30 ट्रेनों का आवागमन कॉशन के सहारे होगा।
विज्ञापन
रेलवे के सीनियर सेक्शन इंजीनियर रेलपथ के अधिकारी विनोद कुमार ने बताया कि पटरियां बैठ गईं हैं। इसके अलावा स्लीपर टूट गया है। इसे दुरुस्त करने का कार्य किया जा रहा है। दो दिन बाद जब यह कार्य फाटक के पास पहुंचेगा तो यातायात बाधित हो सकता है। इसके लिए उप जिलाधिकारी ज्ञानपुर से अनुमति भी ली गई है। दीपावली को लेकर इन दिनों ट्रेनों में भारी भीड़ है। ऐसे में यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ सकती है।