फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   UP election 2022 CM Yogi railly in Bhadohi said Leaders of opposition is booking tickets to run abroad after March 10

UP Chunav 2022: भदोही में सीएम योगी बोले- 10 मार्च के बाद विदेश भागने के लिए टिकट बुक करा रहे विपक्ष के नेता

Sat, 05 Mar 2022 05:00 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, भदोही
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही Published by: उत्पल कांत Updated Sat, 05 Mar 2022 05:00 PM IST
सार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को भदोही के औराई में चुनावी जनसभा को संबोधित किया। 

विज्ञापन
UP election 2022 CM Yogi railly in Bhadohi said Leaders of opposition is booking tickets to run  abroad after March 10
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : सोशल मीडिया।

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि छह चरण के चुनाव के बाद आ रहे रूझान से स्पष्ट हो गया है कि प्रदेश में भाजपा की प्रचंड बहुमत से फिर सरकार बन रही है। विपक्ष के नेताओं ने इसे देखते हुए दस मार्च के बाद विदेश भागने के लिए टिकट की बुकिंग कराना शुरू कर दिया है।

विज्ञापन


सातवें चरण में आप अच्छी सीटें दिलाएंगे तो दमदार सरकार बनेगी। विकास और बुलडोजर के लिए दमदार सरकार की जरूरत होगी। वह शनिवार को औराई के नरथुआं में भाजपा प्रत्याशी दीनानाथ भास्कर और भदोही के सेवासदन इंटर कॉलेज के मैदान में भाजपा के प्रत्याशी के समर्थन में चुनावी जनसभा संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने पांच साल के कार्यकाल की उपलब्धियों पर बात की। सपा और बसपा पर तीखा हमला किया।
विज्ञापन


2017 से पहले की सरकारें बिजली देने में भी करती थी भेदभाव
सीएम योगी ने कहा कि  2017 के पहले जो सरकारें प्रदेश में थी उन्हें सभी ने नजदीक से देखा होगा। 2017 के बाद जो सरकार प्रदेश में आई उसकी कार्यपद्धति भी आप सभी के सामने है। उन्होंने आगे कहा कि हमारी सरकार में बिना किसी भेदभाव के सबका विकास हो रहा है। 2017 के पहले प्रदेश में जो सरकारें कार्य करती थीं वे बिजली देने में भी भेदभाव करती थी। हमने सबको पर्याप्त बिजली दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

2017 से पहले योजनाओं पर डकैती पड़ती थी

गरीबों को निःशुल्क बिजली कनेक्शन उपलब्ध कराया। 2017 में सरकार बनी, सरकार अभी तीन साल ही काम की थी कि सदी की सबसे बड़ी महामारी कोरोना ने पूरी दुनिया को अपनी चपेट में ले लिया। कोरोना के दौरान पीएम मोदी के नेतृत्व में फ्री उपचार, फ्री वैक्सीन की व्यवस्था दी गई।

सपा या बसपा की सरकार होती तो वैक्सीन बाजार में ब्लैक हो जाती। गरीबों को नहीं मिलती। गरीबों के हिस्से पर कैसे डकैती डाली जाती है सपा-बसपा उसके उदाहरण हैं। भाजपा सरकार में गरीब के हिस्से पर डकैती डालने की छूट किसी को नहीं। 2017 से पहले योजनाओं पर डकैती पड़ती थी। राशन सपा-बसपा के गुर्गे खा जाते थे, गरीब देखता रह जाता था।

कहा अभी तो यह झलक है। 10 मार्च के बाद जब सरकार बनेगी तो उज्ज्वला योजना के लाभार्थी को दो बार होली-दीवाली पर फ्री रसोई गैस सिलिंडर  दिया जाएगा। सीएम योगी ने मंच से भाजपा के घोषणापत्र को पढ़ा। उन्होने राममंदिर, काशी विश्वनाथ धाम, मां विंध्यवासिनी धाम का भी उल्लेख अपने भाषण में किया। 

केंद्रीय मंत्री ने भी सपा पर कसा तंज

सेवासदन इंटर कॉलेज में मुख्यमंत्री की जनसभा में पहले से पहुंचे केंद्रीय मंत्री एसपी सिंह बघेल ने सपा सरकार पर तंज कसा। कहा कि सपा पिछड़ों का वोट लेकर उन्हें भूल जाती है। केंद्र और प्रदेश सरकार ने धर्म, जाति से हटकर सर्व समाज का विकास किया। भूल से अगर सपा सरकार बनेगी तो पांच साल पछताएंगे। 

शत प्रतिशत मतदान का दिलाया संकल्प 
सेवासदन इंटर कॉलेज के मैदान में चुनावी सभा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मतदाताओं को भी जागरूक किया। उन्होंने उपस्थित लोगों को संकल्प दिलाया कि पहले मतदान और बाद में जलपान करना। सभी को शत प्रतिशत बूथों पर जाने के लिए भी कहा। 

जय श्रीराम और बुलडोजर बाबा के लगे नारे

सेवासदन इंटर कॉलेज के मैदान में मुख्यमंत्री को सुनने उमड़ी भीड़ बीच-बीच में जय श्रीराम के जयकारा लगाने के साथ ही बुलडोजर बाबा की  जय का नारा भी लगाया। इससे उत्साहित कार्यकर्ता मुख्यमंत्री की एक फोटो लेने के लिए एक दूसरे से भिड़ते रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed