फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Up-down Janata Express and Chhapra-Durg Sarnath Express cancelled

Bhadohi News: अप-डाऊन जनता एक्सप्रेस और छपरा-दुर्ग सारनाथ एक्सप्रेस निरस्त

Tue, 17 Dec 2024 12:35 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 17 Dec 2024 12:35 AM IST
विज्ञापन
Up-down Janata Express and Chhapra-Durg Sarnath Express cancelled
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

भदोही। शीतलहर के आलम में भदोही जंघई रूट पर ट्रेनों के परिचालन पर व्यापक असर देखने को मिल रहा है। हर रोज कोई न कोई ट्रेन निरस्त करनी पड़ रही है।
सोमवार को अप-डाऊन जनता एक्सप्रेस और छपरा-दुर्ग सारनाथ एक्सप्रेस निरस्त रही। इसके अलावा कई ट्रेनें अपने निर्धारित समय से दो से तीन घंटे तक विलंब से चलने से यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
नई दिल्ली से चल कर वाराणसी को जाने वाली केवी एक्सप्रेस सोमवार को प्रातः निर्धारित समय से पौने तीन घंटे देरी से भदोही पहुंची। इसी के साथ नई दिल्ली जाने वाली यही ट्रेन निर्धारित समय से दो घंटे देर से भदोही स्टेशन पहुंची।
विज्ञापन

गोरखपुर से एलटीटी को जाने वाली 15018 गोरखपुर एक्सप्रेस भी दो घंटे विलंब से भदोही पहुंची। लोकमान्य तिलक से गोरखपुर को जाने वाली इस ट्रेन को वापसी में प्रयागराज से डाइवर्ट कर चलाई जा रही है। जिससे ट्रेन भदोही होकर नहीं जा रही है। यह दूसरी बड़ी परेशानी बन कर सामने आई है। ठंड के सीजन में स्टेशन पर ट्रेनों का इंतजार यात्रियों के लिए भारी पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसका सबसे अधिक असर वाराणसी और प्रयागराज के दैनिक यात्रियों पर पड़ रहा है, जो रद हुई ट्रेनों पर निर्भर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed