फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   UP Day in bhadohi

यूपी दिवस और बालिका दिवस पर कार्यक्रमों की धूम

Fri, 24 Jan 2020 07:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jan 2020 07:45 PM IST
विज्ञापन
UP Day in bhadohi
ज्ञानपुर। विभूति नारायण राजकीय इंटर कॉलेज के मैदान पर शुक्रवार को उत्तर प्रदेश का स्थापना दिवस बालिका दिवस के रूप में मनाया गया। इस मौके पर जिले के चहुंमुखी विकास का संकल्प लेते हुए बालिकाओं के उत्थान की दिशा में कदम बढ़ाने का आह्वान किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के स्टॉल और प्रदर्शनियां लगाई गईं। इनके जरिए लोगों ने जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्राप्त की।
विज्ञापन

प्रदेश के 70वें स्थापना दिवस समारोह को बतौर मुख्य अतिथि भदोही सांसद रमेशचंद्र बिंद ने संबोधित किया। उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को प्रदेश का स्थापना दिवस समारोह मनाने का श्रेय देते हुए कहा कि आइए हम सब इस दिन जिले के समग्र विकास का संकल्प लें। लोगों से अपील की कि सरकारी योजनाओं की जानकारी हासिल कर लाभ उठाएं। भदोही विधायक रवींद्र नाथ त्रिपाठी ने भी संबोधित किया। कहा प्रदेश सरकार जन जन के विकास के लिए संकल्पबद्ध है।
विज्ञापन

इससे पूर्व सांसद ने विभागों की ओर से लगाए गए स्टॉलों का निरीक्षण किया।
जिलाधिकारी राजेंद्र प्रसाद ने अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं पर प्रकाश डाला। कहा कि यह समारोह जनपद के विकास में नया आयाम स्थापित करेगा। जनसामान्य योजनाओं की जानकारी लेकर ज्यादा से ज्यादा लाभान्वित होंगे। कहा कि 24 जनवरी का दिन बालिकाओं को समर्पित है। 24 जनवरी को हर वर्ष राष्ट्रीय बालिका दिवस के तौर पर मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि बालिका दिवस बच्चियों को समान अधिकार देने के मकसद से आयोजित किया जाता है। लड़कियों को जिन असमानताओं का सामना करना पड़ता है, उन्हें दुनिया के सामने लाना और लोगों के बीच बराबरी का अहसास पैदा करना जरूरी है। लड़कियों के अधिकार, शिक्षा, स्वास्थ्य और पोषण समेत कई अहम विषयों पर जागरूकता पैदा की जानी चाहिए। कहा कि लैंगिक भेदभाव बड़ी समस्या है। लड़कियों को शिक्षा, कानूनी अधिकार और सम्मान जैसे मामले में असमानता का शिकार होना पड़ता है। मुख्य विकास अधिकारी विवेक त्रिपाठी ने आए हुए अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम में लोकगीत कलाकार राजेश परदेशी ने बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओं... पर एक गीत गाकर लोगों को जागरूक किया। कायरस्त्रत्त़्क्रम का संचालन राकेश कुमार सिंह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
इन विभबागों के लगाए गए स्टॉल
यूपी दिवस समारोह के अवसर पर वीएनजीआईसी मैदान में जिन विभागों के स्टॉल लगाए गए उनमें मुख्य रूप से पंचायती राज विभाग, बेसिक शिक्षा, माध्यमिक शिक्षा, डॉयट, मनरेगा, प्रोबेशन विभाग, बाल विकास विभाग, स्वास्थ्य विभाग, उद्यान विभाग, कृषि विभाग, आपूर्ति विभाग, दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग, पिछड़ा वर्ग कल्याण, पशुपालन विभाग, डूडा, खादी एवं ग्रामोद्योग, जिला उद्योग केंद्र, श्रम विभाग, बैंक, नाबार्ड, जल निगम, गन्ना विभाग, ग्राम्य विकास विभाग, कौशल विकास, एनआरएलएम सहित अन्य विभागों के स्टॉल एवं प्रदर्शनियां शामिल थीं।

--
हवा ने उखाड़ दिया ‘तैयारियों’ का तंबू
यूपी दिवस समारोह कार्यक्रम में उस समय असहज स्थिति उत्पन्न हो गई, जब तेज हवाओं ने यूपी कार्यक्रम को भव्यता प्रदान कर रहे तंबू की एक रॉड उखाड़ दी। इससे तंबू गिर गया। तंबू एक छात्रा के सिर पर गिर गया। हालांकि छात्रा को ज्यादा चोट नहीं आई, मगर कुछ देर के लिए कार्यक्रम में अफरातफरी की स्थिति बन गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed