फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   UP Board: Result will be sent to the candidates' e-mail and Apaar ID

यूपी बोर्ड : परीक्षािर्थयों के ई-मेल और अपार आईडी पर आएगा रिजल्ट

Sun, 16 Mar 2025 11:46 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 16 Mar 2025 11:46 PM IST
विज्ञापन
UP Board: Result will be sent to the candidates' e-mail and Apaar ID
जिले में यूपी बोर्ड की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन 19 मार्च से शुरू हो जाएगा। इसकी तैयारी शिक्षा विभाग ने शुरू कर दी है। मूल्यांकन कार्य तीन अप्रैल तक पूर्ण करनी है।
विज्ञापन

20 से 25 अप्रैल तक बोर्ड की तरफ से परीक्षा का परिणाम भी जारी होने की संभावना है। इस बार विद्यार्थियों के ई-मेल के साथ ही अपार आईडी पर परिणाम जारी किया जाएगा। इससे विद्यार्थियों को साइबर कैफे में जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
विज्ञापन

जिले में 24 फरवरी से शुरू हुई बोर्ड परीक्षा 12 मार्च को समाप्त हो गई। 94 केंद्रों पर हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के 55 हजार छात्र-छात्राएं परीक्षा में शामिल हुए। नई शिक्षा नीति के तहत पहली से लेकर 12वीं तक के छात्र-छात्राओं की अपार आईडी बनाई जा रही है। बोर्ड की काॅपियों का मूल्यांकन 19 मार्च से शुरू होकर तीन अप्रैल तक समाप्त होगा। पूर्व में विद्यार्थी वेबसाइट पर अपना परीक्षाफल देखते थे, लेकिन इस बार तीन जगह देख सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहला पुराना तरीका यूपी बोर्ड की वेबसाइट पर, दूसरा अपार कार्ड के माध्यम से और तीसरा अपनी ईमेल पर परिणाम देख सकेंगे। यूपी बोर्ड की ओर से इस बार परीक्षा परिणाम विद्यार्थियों के ई-मेल आईडी पर भेजने की तैयारी चल रही है। स्कूलों से छात्र-छात्राओं के लिए ई-मेल आईडी को विद्यालयवार पोर्टल पर अपलोड कराया जा रहा है। जिला विद्यालय निरीक्षक अंशुमान ने बताया कि छात्र-छात्राओं के अपार कार्ड भी बनाए गए हैं। इन्हें भी लिंक कर दिया गया है।
बोर्ड की ओर से ई-मेल आईडी, छात्रों की यूनिक आईडी नंबर आदि सभी कुछ बनाने पर जोर दिया गया है। इस बार परीक्षार्थियों को तीन स्थानों से परिणाम की जानकारी मिल सकेगी।

सूचना आदान-प्रदान करने के लिए प्रत्येक स्कूल को यूडायस नंबर देकर वेबसाइट बनवाई गई है। इसके अलावा बोर्ड के परीक्षा फाॅर्म में विद्यार्थियों की ईमेल आईडी का उल्लेख भी कराया गया है। विभागीय कर्मचारी तैयारी में जुटे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed