फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   UP board result 2023: Daughters shine in Bhadohi, Sadhna in high school and Sonam Maurya became district toppe

UP board result 2023: भदोही में बेटियों का जलवा, हाईस्कूल में साधना और इंटर में सोनम मौर्य बनीं जिला टॉपर

Tue, 25 Apr 2023 04:30 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भदोही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भदोही Published by: किरन रौतेला Updated Tue, 25 Apr 2023 04:30 PM IST
सार

इस बार हाईस्कूल में भारतीय इंटर कॉलेज परसीपुर की छात्रा साधना यादव और इंटरमीडिएट में देवकी नंदन इंटर कॉलेज खमरिया की सोनम मौर्य ने जिला टॉप किया है। खास बात यह है कि दोनों टॉपरों को प्रदेश में आठवीं रैंक मिली है।

विज्ञापन
UP board result 2023: Daughters shine in Bhadohi, Sadhna in high school and Sonam Maurya became district toppe
परिजनों के साथ 12वीं की टॉपर सोनम मौर्य - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

माध्यमिक शिक्षा परिषद की तरफ से संचालित हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा का परिणाम मंगलवार को दोपहर बाद जारी हो गया। जिले के होनहारों ने उम्मीद से भी बेहतर प्रदर्शन किया है। खासकर बेटियों ने सफलता के झंडे फहरा दिए हैं। इस बार हाईस्कूल में भारतीय इंटर कॉलेज परसीपुर की छात्रा साधना यादव और इंटरमीडिएट में देवकी नंदन इंटर कॉलेज खमरिया की सोनम मौर्य ने जिला टॉप किया है। खास बात यह है कि दोनों टॉपरों को प्रदेश में आठवीं रैंक मिली है।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- UP board result 2023: इंटरमीडिएट और हाईस्कूल में इन बच्चों ने बनाई यूपी की टॉपटेन सूची में जगह, पढ़ें लिस्ट
विज्ञापन

जिले में हाईस्कूल के टापटेन में 31 जबकि इंटर में 11 छात्र-छात्राएं शामिल है। ओवरआल हाईस्कूल में 78.36 और इंटर में 82 फीसदी परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुए। माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से सोमवार को ही रिजल्ट जारी होने की घोषणा कर दी गई थी। जिसको लेकर मंगलवार को सुबह से ही छात्र-छात्राओं की उत्सुकता बढ़ी रही। दोपहर डेढ़ बजे जैसे ही रिजल्ट जारी हुआ विद्यार्थी मोबाइल, साइबर कैफे पर रिजल्ट देखने में जुट गए। हाईस्कूल में भारतीय इंटर कॉलेज परसीपुर की छात्रा साधना यादव ने 96.83 फीसदी अंक हासिल कर जिले में टाप किया जबकि इंटरमीडिएट में देवकी नंदन इंटर कॉलेज खमरिया की सोनम मौर्य 96 फीसदी अंको के साथ टाप पर रहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed