फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   UP board result 2023: These children made it to the top ten list of UP in intermediate and high school, read t

UP board result 2023: इंटरमीडिएट और हाईस्कूल में इन बच्चों ने बनाई यूपी की टॉपटेन सूची में जगह, पढ़ें लिस्ट

Tue, 25 Apr 2023 03:50 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़ Published by: किरन रौतेला Updated Tue, 25 Apr 2023 03:50 PM IST
सार

यूपी बोर्ड के परीक्षा परिणामों में यूपी टॉपटेन की सूची में जनपद में अमजद अली इंटर कालेज मुहम्मदपुर के छात्र इबाद अली ने 96.60 प्रतिशत अंकों के साथ प्रदेश में पांचवां स्थान हासिल किया है। जबकि शिब्ली नेशनल इंटर कालेज के छात्र आकाश मौर्य और एसएस बालिका हायर सेकेंड्री स्कूल की छात्रा रोशनी पाल ने प्रदेश में 10वां स्थान हासिल किया है।

विज्ञापन
UP board result 2023: These children made it to the top ten list of UP in intermediate and high school, read t
Up Board Class 10th Result 2023 Live Updates - फोटो : Amar Ujala Graphics

विस्तार

माध्यमिक शिक्षा परिषद उप्र प्रयाग राज द्वारा संचालित यूपी बोर्ड के परीक्षा परिणामों की घोषणा मंगलवार को कर दी गई। परीक्षा परिणामों में अगर यूपी के टाप टेन की सूची पर नजर डाले तो इंटरमीडिएट की परीक्षा में जहां तीन विद्यार्थियों ने जहां इस सूची में जगह बनाई, वहीं हाईस्कूल में यूपी की लिस्ट में जिले में छह विद्यार्थियों को जगह मिली है। जिसमें तीन छात्राएं शामिल हैं।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- UP Board Result 2023: 97.50 प्रतिशत के साथ वाराणसी के अमन गुप्ता का छाया जादू, IAS ऑफिसर बनना चाहते हैं
विज्ञापन

यूपी बोर्ड के परीक्षा परिणामों में यूपी टॉपटेन की सूची में जनपद में अमजद अली इंटर कालेज मुहम्मदपुर के छात्र इबाद अली ने 96.60 प्रतिशत अंकों के साथ प्रदेश में पांचवां स्थान हासिल किया है। जबकि शिब्ली नेशनल इंटर कालेज के छात्र आकाश मौर्य और एसएस बालिका हायर सेकेंड्री स्कूल की छात्रा रोशनी पाल ने प्रदेश में 10वां स्थान हासिल किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं हाई स्कूल की परीक्षा में जनपद के छह छात्र व छात्राओं को टॉपटेन की सूची में जगह मिली है। जिसमें किसान बालिका इंटर कालेज एकडंगी कोयलसा की छात्रा मुस्कान भारती ने 97.33 प्रतिशत अंकों के साथ प्रदेश में पांचवां स्थान हासिल किया है। जबकि शहर से सटे चंद्र शेखर स्मारक हायर सेकेंड्री स्कूल की छात्रा संजीवनी गुप्ता ने 97 प्रतिशत अंकों के साथ प्रदेश में सातवां स्थान हासिल किया है। वहीं नौवें स्थान मां संतराजी देवी मेमोरियल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बड़ी कोरौली ने 96.67 प्रतिशत अंक हासिल किया है। जबकि एसआरके इंटर कालेज अंबारी की छात्रा खुशी यादव, चिल्ड्रेन पब्लिक इंटर कालेज देवगांव के छात्र अजय यादव और तुलसी इंटर कालेज मखनहां के छात्र चंद्रेश यादव ने एक समान 96.50 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रदेश में 10वां स्थान हासिल किया है।
जिन छात्रों ने इस साल परीक्षा में हिस्सा लिया था, वे अपना परिणाम छात्र अमर उजाला की results.amarujala.com वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं। 10वीं में प्रियांशी सोनी और 12वीं में शुभ चपरा ने टॉप किया है। हाईस्कूल का रिजल्ट 89.78 फीसदी तो 12वीं का 75.52 प्रतिशत रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed