Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   UP Board: Class 10 and 12 exam forms to be filled by August 5

यूपी बोर्ड : पांच अगस्त तक भरे जाएंगे 10वीं और 12वीं कक्षा के परीक्षा फॉर्म

Thu, 25 Jun 2026 12:53 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 25 Jun 2026 12:53 AM IST
विज्ञापन
UP Board: Class 10 and 12 exam forms to be filled by August 5
ज्ञानपुर। माध्यमिक शिक्षा परिषद ने आगामी 2027 की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा की तैयारी शुरू कर दिया है। परिषद ने संस्थागत और व्यक्तिगत परीक्षार्थियों के पंजीकरण और आवेदन प्रक्रिया का कार्यक्रम जारी कर दिया है। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार छात्र-छात्राएं पांच अगस्त तक आवेदन कर सकेंगे।
विज्ञापन

छात्र-छात्राओं का डेटा 16 अगस्त तक परिषद की वेबसाइट पर अपलोड करना होगा। जिले में कुल 195 राजकीय, वित्तपोषित और वित्तविहीन विद्यालय संचालित हैं। जिसमें करीब एक लाख 25 हजार छात्र-छात्राएं पंजीकृत हैं। फरवरी में संभावित बोर्ड परीक्षा के लिए आवेदन जून से ही शुरू हो गया है। जिला विद्यालय निरीक्षक अंशुमान ने बताया कि यूपी बोर्ड ने परीक्षा फॉर्म भरने का कार्यक्रम जारी कर दिया है। हाईस्कूल के संस्थागत परीक्षार्थियों को विद्यालय शुल्क के अलावा 500 रुपये और इंटरमीडिएट परीक्षार्थियों को 700 रुपये जमा करने होंगे। वहीं, हाईस्कूल के व्यक्तिगत परीक्षार्थी 706 रुपये और इंटरमीडिएट के परीक्षार्थी 800 रुपये शुल्क जमा करेंगे। व्यक्तिगत परीक्षार्थियों के लिए प्रधानाचार्यों को वेबसाइट से आवेदन प्रारूप को डाउनलोड कर अर्हता के साक्ष्याें सहित परीक्षा शुल्क अग्रसारण केंद्र पर नगद जमा करना होगा।
विज्ञापन

जिले के राजकीय, सहायता प्राप्त और वित्तविहीन विद्यालयों में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं के लिए यह प्रक्रिया अनिवार्य होगी। विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को निर्देश दिए गए हैं कि सभी विद्यार्थियों का विवरण निर्धारित समय सीमा के भीतर ऑनलाइन अपलोड कराएं। समय पर कार्य पूरा न होने की स्थिति में संबंधित विद्यालय प्रशासन की जिम्मेदारी तय की जाएगी। किसी भी स्तर पर लापरवाही या त्रुटि मिलने पर संबंधित पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed