फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   UP Board: 57 thousand 843 candidates will be included

यूपी बोर्ड : 57 हजार 843 परीक्षार्थी होंगे शामिल

Wed, 14 Sep 2022 12:36 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 14 Sep 2022 12:36 AM IST
विज्ञापन
UP Board: 57 thousand 843 candidates will be included
ज्ञानपुर। फरवरी-मार्च में संभावित यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के छात्र-छात्राओं की तस्वीर साफ हो गई है। जिले से कुल 57 हजार 843 छात्र-छात्राएं परीक्षा में शामिल होंगे। पंजीकरण कार्य पूर्ण होने पर विभाग फोटो अपलोडिंग की खामियों को दुरुस्त करने में जुट गया है। इसके लिए प्रधानाचार्यों को निर्देश दिया गया है। 2023 की परीक्षा में 2022 से करीब नौ हजार अधिक छात्र-छात्राएं शामिल होंगे।
विज्ञापन

माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से हर साल फरवरी-मार्च में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा कराई जाती है। कोरोना संक्रमण के कारण वर्ष 2021 में बोर्ड परीक्षा नहीं हो सकी थी, लेकिन 2022 में विधिवत ढंग से परीक्षा कराई गई। अब 2023 की बोर्ड परीक्षा के लिए हाईस्कूल और इंटमीडिएट के छात्र-छात्राओं का पंजीकरण कार्य 10 सितंबर तक पूर्ण किया गया। जिससे बोर्ड परीक्षा में शामिल होने वाले परीक्षार्थियों संख्या तय हो गई। हाईस्कूल में 31 हजार 465 और इंटरमीडिएट में 26 हजार 378 छात्र-छात्राओं ने पंजीकरण कराया है। कुल मिलाकर छात्र-छात्राओं की संख्या 57 हजार 843 हो गई है।
विज्ञापन

2022 में हाईस्कूल में 26 हजार 111 और इंटरमीडिएट में 22 हजार 503 परीक्षार्थी सहित कुल 48 हजार शामिल हुए थे। इससे इस बार करीब नौ हजार छात्र-छात्राएं परीक्षा में अधिक बैठेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पंजीकरण कार्य पूर्ण होने पर बोर्ड परीक्षा में शामिल होने वाले परीक्षार्थियों की संख्या तय हो गई है। भविष्य में बोर्ड की ओर से प्रवेश का मौका मिलेगा तो यह संख्या बढ़ भी सकती है। उन्होंने बताया कि दो से ढाई हजार छात्र-छात्राओं की फोटो आदि वेबसाइट पर अपलोड नहीं हो सकी है। जिसको सही करने के लिए प्रधानाचार्यों को निर्देश दिया गया है। उन्होंने कहा कि नवंबर-दिसंबर में केंद्रो का निर्धारण दिया जाएगा। - नंदलाल गुप्ता जिला विद्यालय निरीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed