फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   UP Board: 1717 did not take the exam

यूपी बोर्ड : 1717 ने नहीं दी परीक्षा

Sat, 08 Mar 2025 11:58 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 08 Mar 2025 11:58 PM IST
विज्ञापन
UP Board: 1717 did not take the exam
जिले में यूपी बोर्ड परीक्षा धीरे-धीरे अंतिम पड़ाव की तरफ बढ़ चुकी है। शनिवार को दोनों पालियों में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा हुई। इस दौरान 1717 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन

सचल दस्तों के साथ सेक्टर और जोनल मजिस्ट्रेट ने केंद्रों का निरीक्षण किया। शनिवार को पहली पाली में 10वीं की हाईस्कूल और इंटर की व्यवसायिक परीक्षा हुई।
विज्ञापन

जिले में यूपी बोर्ड की परीक्षा 96 केंद्रों पर चल रही है। अब तक सभी परीक्षाएं शांतिपूर्वक हुई। शनिवार को पहली पाली में हाईस्कूल गृह विज्ञान और इंटरमीडिएट में फल एवं संरक्षण समेत अन्य व्यावसायिक विषयों की परीक्षा हुई। पहली पाली में पंजीकृत 7164 विद्यार्थियों में 6733 उपस्थित और 431 अनुपस्थित रहे। इंटर में 297 में 283 उपस्थित और 14 छात्र-छात्राएं अनुपस्थित रहे। दूसरी पाली में हाईस्कूल में कंप्यूटर और इंटरमीडिएट की रसायन विज्ञान एवं समाजशास्त्र की परीक्षा हुई। हाईस्कूल में पंजीकृत 146 छात्र-छात्राओं में 143 उपस्थित और तीन अनुपस्थित हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंटरमीडिएट में 23 हजार 653 परीक्षार्थियों में 22 हजार 384 उपस्थित और 1269 अनुपस्थित रहे। डीआईओएस अंशुमान ने बताया कि दोनों पाली में परीक्षा शांतिपूर्वक हुई। उन्होंने बताया कि महत्वपूर्ण विषयों में भूगोल और सामाजिक विज्ञान की परीक्षा अब शेष बची है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed