फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Unique tradition: Women performed symbolic fight by singing Kajri

Bhadohi News: सावन समाप्त होने के बाद भी हाईवे के कटों से नहीं हटे बोल्डर

Tue, 01 Sep 2026 01:35 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 01 Sep 2026 01:35 AM IST
विज्ञापन
Unique tradition: Women performed symbolic fight by singing Kajri
कौलापुर के पास हाईवे के कट पर सावन के समय लगा बोल्डर नही हट सका। संवाद - फोटो : Samvad
कौलापुर। सावन माह में कांवड़ियों के आरक्षित वाराणसी-प्रयागराज हाईवे के उत्तरी लेन को सावन के तीन दिन पहले ही खोल दिया गया है, लेकिन अब तक हाईवे के उत्तरी छोर पर जगह-जगह लगे बोल्डर हटाए नहीं गए हैं। जिससे लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है। हाईवे पर कौलापुर में कट को अब भी बंद रखा गया है। जिससे स्थानीय लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

हर साल सावन में एक महीने के लिए कांवड़ियां लेन आरक्षित होता है। इस बीच हाईवे की उत्तरी लेन पर वाहनों का आवागमन पूरी तरह से बंद रहता है। उत्तरी लेन के कटों को बोल्डर लगाकर बंद कर दिए जाते हैं। इस बार सावन समाप्त होने के तीन दिन पहले ही आवागमन बहाल कर दिया गया, लेकिन कई कट प्वाइंटों पर बोल्डर नहीं हटाए गए हैं। कौलापुर के पास की सर्विसलेन को अभी तक नहीं खोला गया है। यह मार्ग बंद होने के कारण सर्विसलेन पर यातायात का दबाव बढ़ गया है।
विज्ञापन

वाहन चालक मजबूरी में बंद सर्विसलेन का उपयोग कर रहे हैं। इससे सड़क पर अव्यवस्था फैल रही है। स्थानीय मंटू पांडेय, मोनू उपाध्याय, रमेश यादव, रहीश पांडेय, प्रियांशु तिवारी आदि ने प्रशासन से इस समस्या का शीघ्र समाधान करने की मांग की है। कहा कि इससे दुर्घटनाओं की आशंका लगातार बनी हुई है। यातायात प्रभारी राकेश सिंह ने बताया कि हाईवे पर एनएचएआई ने बोल्डर लगाकर कट बंद किए थे। जल्द ही इन कटों को बात कर खोलवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed