फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Unfortunately, there are not enough dustbins anywhere.

Bhadohi News: कहीं बदहाल तो कहीं पर्याप्त नहीं है कूड़ेदान

Wed, 17 Jul 2024 02:35 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 17 Jul 2024 02:35 AM IST
विज्ञापन
Unfortunately, there are not enough dustbins anywhere.
ज्ञानपुर। सरकार स्वच्छता मुहिम पर लाखों रुपये खर्च कर रही है। निकाय क्षेत्रों में बदहाल पड़ी डस्टबिन से स्वच्छता की हकीकत बयां कर रही है। टूटे डस्टबीन बदलने के नाम पर निकायों में खुब खेल किया जाता है। धरातल पर भले ही डस्टबीन न बदले जाए, लेकिन कागजों पर धड़ल्ले के साथ डस्टबीन बदला जाता है। निकाय में डस्टबीन टूटने के कारण स्थानीय लोग कूड़ा करकट सड़क पर फेंक रहे हैं।
विज्ञापन

जिले में सात निकाय है, जिसमें भदोही, गोपीगंज नगर पालिका है। ज्ञानपुर, नई बाजार, सुरियावां, घोसिया, खमरियां नगर पंचायत है। निकाय के 128 वार्ड में करीब साढ़े तीन लाख की आबादी निवास करती है। सड़क, बिजली, पानी, सफाई व्यवस्था की जिम्मेदार निकाय प्रशासन की होती है। मंगलवार को अमर उजाला की टीम ने निकाय क्षेत्रों में डस्टबीन को लेकर पड़ताल की। अलग-अलग क्षेत्रों में रिपोर्टर ने 12 से तीन बजे तक कई वार्ड का जायजा लिया गया। डस्टबीन की स्थितियां बद से बदतर निकली। मजे की बात है गोपीगंज के तीन वार्ड 19, 20, 21 में मात्र एक एक डस्टबीन मिला। यहां वार्डवासी कूडा खुले में डंप करने को मजबूर हैं। आरोप लगाया कि समय से कूडा उठान करने कर्मचारी नहीं आते हैं।
विज्ञापन

ज्ञानपुर के दुर्गागंज त्रिमुहानी, वार्ड संख्या चार के प्रोफेसर कॉलीन में एक सभासद के घर के सामने ही बदहाल पड़ा डस्टबीन मिला। भदोही नगर में कई स्थानों पर कूड़ादान है, कुछ स्थानों पर सड़क के किनारे कचरा डंप किया जाता है। ईओ धर्मराज सिंह ने बताया कि हर वार्ड में सुबह कूड़ा उठाने वाली गाड़ी निर्धारित है, जो समय पर पहुंचती है। कूड़ा उठाने की शहर में कोइ दिक्कत नहीं है। कहीं पर दिक्कतें है, उसे तत्काल दूर किया जाएगा। ज्ञानपुर ईओ राजेंद्र दूबे ने बताया कि डस्टबीन की व्यवस्था पर्याप्त मात्रा में है। बालीपुर, प्रोफेसर कॉलोनी, दुर्गागंज त्रिमुहानी, वार्ड संख्या पांच यादव बस्ती, ज्ञानपुर पुरानी बाजार, छोटा, डीह आदि सहित विभिन्न सार्वजनिक स्थानों पर डस्टबीन है। डोर टू डोर कूडा कचरा का उठान किया जाता है। कुछ लोग डस्टबीन को गिरा देते हैं, उसे सफाई कर्मचारी अगले दिन कूडा उठान के समय सही करते हैं। यहीं हाल घोसिया, खमरियां और नई बाजार का है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed