फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Under threat of fly over bridge under construction

निर्माणाधीन फ्लाई ओवरब्रिज पर करंट का खतरा

Sun, 19 Jul 2020 09:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jul 2020 09:27 PM IST
विज्ञापन
Under threat of fly over bridge under construction
ज्ञानपुर/गोपीगंज। नगर क्षेत्र में करोड़ों रुपये से निर्माणाधीन फ्लाई ओवरब्रिज और हाईटेंशन तारों के बीच फासला नाम मात्र का है। थोड़ी सी असावधानी पर बड़ा हादसा हो सकता है। इसके बावजूद एनएचएआई और विद्युत विभाग की अनदेखी लोगों को जान देकर चुकानी पड़ सकती है।
विज्ञापन

लगभग दो वर्ष पूर्व एनएचएआई ने सिक्सलेन अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग संख्यसा-19 पर एक दर्जन से अधिक अंडरपास ब्रिज और आधा दर्जन फ्लाई ओवरब्रिज बनाने की रूपरेखा तैयार कर कार्य भी शुरू करा दिया, लेकिन राजमार्ग के उत्तरी-दक्षिणी लेन से उपभोक्ताओं तक बिजली मुहैया कराने के लिए दौड़ाए गए हाईटेंशन तारों को नहीं हटाया गया। निर्माण शुरू कराने के बाद भी कार्यदायी संस्था के अधीन दर्जनों की संख्या में मजदूर, आधुनिक मशीनों, ब्रिज में प्रयुक्त हो रहे उपकरणों के साथ कार्य में लगे रहते हैं। कभी लाइन काटकर या फिर देर तक शटडाउन लेकर ही कार्य कराया जाना उपभोक्ताओं के लिए परेशानी खड़ी करने में कमी नहीं छोड़ा है। कार्य के अंतिम चरण में पहुंचते ही एनएचएआई अधिकारियों ने गत दिनों जिला प्रशासन के साथ मंथन कर ठोस पहल करने की रणनीति तैयार तो की, लेकिन सफलता नहीं मिली। यदि हाईटेंशन तारों को हटवा दिया जाएगा तो नगरीय क्षेत्र की आपूर्ति बहाल होने में काफी समय लगेगा। जैसे-तैसे चल रहे कार्यों को काफी हद तक पूर्ण भी करा लिया, लेकिन चिंता की बात यह कि नगर के मध्य स्थित बड़ा चौराहे पर लगे तार ब्रिज से लगभग सटने जैसा है।
विज्ञापन

नगरवासियों ने एनएचएआई और विद्युत विभाग के उच्चाधिकारियों से स्थलीय निरीक्षण कर सट रहे तारों को अंडरग्राउंड कराकर उत्पन्न होने वाले खतरों से बचाने की आवाज उठाई है। पीडी एनएचएआई अश्विनी राय ने कहा कि जिला प्रशासन को इसके लिए लिखापढ़ी की जा चुकी है। कार्य के समय लगभग 4 से 5 घंटे का शटडाउन लेकर ही मजदूरों और मशीनों से काम लिए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed