फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Uncontrolled truck overturned, tomatoes scattered on the road

अनियंत्रित ट्रक पलटा, सड़क पर बिखरे टमाटर

Sun, 23 Jan 2022 12:48 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 23 Jan 2022 12:48 AM IST
विज्ञापन
Uncontrolled truck overturned, tomatoes scattered on the road
चील्ह-गोपीगंज मार्ग पर शुक्रवार की रात अनियंत्रित होकर ट्रक पलट जाने से 384 कैरेट में भरा टमाटर सड़क पर बिखर गया। आस-पास के लोगों ने केबिन में फंसे चालक और खलासी को किसी तरह से बाहर निकाला, लेकिन पटरी दुकानदार विजय यादव का फ्रिज, चबूतरा, टिन शेड टूट जाने के कारण उन्हें नुकसान उठाना पड़ा।
विज्ञापन

टमाटर से लदा ट्रक अनियंत्रित होकर पलट जाने से पटरी स्थित दुकान में सोते समय दुकानदार बाल-बाल बच गया। दुकानदार विजय यादव ने बताया कि वह प्रतिदिन की तरह रात लगभग 10 बजे दुकान बंद कर सो रहे थे। उसी दौरान करमा-सोनभद्र से ट्रक पर टमाटर लादकर रायबरेली जा रहा ट्रक पहले से खड़े दूसरे वाहन को बचाने के चक्कर में अनियंत्रित होकर पलट गया। ट्रक पलटने पर केबिन में फंसे चालक-खलासी की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोगों ने बाहर निकाला। हालांकि आस-पास के लोग जब तक पहुंचते, तब तक अनियंत्रित ट्रक विजय यादव की दुकान को नुकसान पहुंचा चुका था। ग्रामीणों का कहना था कि रेलवे फाटक होने से लोग चाय-नाश्ता आदि की दुकानें खोले हुए हैं। जिसे देखकर ट्रक चालक यातायात नियमों का उल्लंघन कर वाहनों को पटरी पर ही खड़ा कर देते हैं। इससे आए दिन दुर्घटना होती रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed