फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Uncontrolled trailer damaged after hitting railway high gauge

रेलवे हाईट गेज से टकराकर अनियंत्रित ट्रेलर क्षतिग्रस्त

Thu, 20 May 2021 05:49 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 20 May 2021 05:49 PM IST
विज्ञापन
Uncontrolled trailer damaged after hitting railway high gauge
चौरी। उत्तर रेलवे के कंधिया फाटक पर बृहस्पतिवार को भोर में उस समय चीखपुकार शुरु हो गई जब अनियंत्रित ट्रेलर चालक फाटक के पास लगे हाईट गेज में टक्कर मार रुक गया। क्षतिग्रस्त ट्रेलर की केबिन से किसी तरह बचकर चालक बाहर निकल सका। फाटक पर तैनात कर्मचारी की शिकायत पर आरपीएफ टीम ने मौके पर पहुंच कर चालक से पूछताछ कर ट्रेलर को कब्जे में ले लिया। बाल-बाल बचे चालक ने बताया कि वह रात में मिर्जापुर से पत्थर लादकर बाराबंकी के लिए भदोही-वाराणसी मार्ग से जा रहा था। भोर के समय जैसे ही वह कंधिया फाटक पर पहुंचा ट्रेलर अनियंत्रित होकर हाईट गेट के पोल से टकरा गया। सुबह जब वाराणसी मार्ग पर जाम की स्थिति बनी तो थाना पुलिस ने आकर वाहन को सड़क से हटवाते हुए आवागमन शुरु कराया। मामला रेलवे पुलिस के अधीन होने पर सूचना आरपीएफ चौकी पर दी गई। दलबल के साथ घटना स्थल पर पहुंची आरपीएफ टीम ने जांच कर रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को दी। इस संबंध में आरपीएफ उपनिरीक्षक दूधनाथ मिश्रा ने बताया कि पूछताछ में ट्रेलर चालक की कमी सामने आने पर लिखापढ़ी की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed