{"_id":"60f715858ebc3e6804280e26","slug":"uncontrolled-tractor-rolled-on-wooden-pole-bhadohi-news-vns6015659114","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनियंत्रित ट्रैक्टर लकड़ी के खंभे पर लुढ़का","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनियंत्रित ट्रैक्टर लकड़ी के खंभे पर लुढ़का
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ज्ञानपुर। जंगीगंज स्टेशन-गोधना मोड़ मार्ग पर मंगलवार को सुबह उस समय आवागमन लगभग एक घंटे तक प्रभावित हो गया जब अनियंत्रित ट्रैक्टर लकड़ी के बिजली खंभे पर लुढ़क कर धंस गया। एक घंटे बाद लुढ़के ट्रैक्टर को दूसरे ट्रैक्टर से खींचकर मार्ग पर खड़ा कराया जा सका। पैदल, साइकिल, बाइक लेकर आने-जाने वालों ने बताया कि सूफीनगर मार्ग की हालत अत्यंत जर्जर होने के बाद भी आवागमन का अतिरिक्त लोड गोधना मोड़ मार्ग पर है।
मार्ग की चौड़ाई 10 फीट और दोनों ओर छोड़ी गई पटरी पर दिनोदिन अतिक्रमण बढ़ने से इस तरह की समस्या का सामना लोगों को रोज ही करना पड़ता है। यही कारण है कि उक्त मार्ग भी डीघ ब्लाक के दरवांसी, सुधवैं, गोधना और मैलौना की सीमा पर होने से बाहरी लोग आशियाना बनाने के लिए एक से तीन बिस्वा तक जमीन की खरीद-फरोख्त कर निर्माण करा रहे हैं। चिंता की बात यह है कि सदर तहसील प्रशासन सबकुछ जानते हुए भी गोधना मोड़ से दरवांसी वनवासी बस्ती तक राजस्व कर्मी सरकारी जमीनों की सट्टेबाजी मनमानी ढंग करा चुके हैं। 2020 में गौतम और कुर्मी बस्ती के बीच उत्पन्न हुए रास्ते के विवाद को सुलझाने के लिए दर्जनों बार पुलिस चक्कर लगा चुकी है तो कानूनगो, लेखपाल, एसडीएम, तहसीलदार भी नापजोख कराने के लिए पहुंच में देर नहीं किए है। इस संबंध में राजेंद्र, समीर, प्रभुनारायण, दिवाकर आदि ने कहा कि कार्यदाई संस्था जिला पंचायत ने समय रहते अपने मार्ग की पटरी पर अवैध निर्माण पर शिकंजा कसने में देर किया तो आने वाले समय में बड़े वाहनों का आवागमन मुश्किल हो जाएगा।
हालांकि इस संबंध में जिला पंचायत के अपर मुख्य अधिकारी सुभाषचंद भारतीय ने कहा कि निरीक्षण कर रिपोर्ट जिला प्रशासन को सौंपी जाएगी।