फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Uncontrolled car overturns in pit, two injured

अनियंत्रित कार गड्ढे में पलटी,दो घायल

Sun, 29 Mar 2020 08:21 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 29 Mar 2020 08:21 PM IST
विज्ञापन
Uncontrolled car overturns in pit, two injured
गोपीगंज (भदोही)। कोतवाली क्षेत्र में राष्ट्रीय इंटर कॉलेज के सामने राजमार्ग पर रविवार की सुबह उस समय अफरातफरी मच गई जब तेज गति से आ रही कार अनियंत्रित होकर गड्ढे में पलट गई। इसमें महिला समेत दो लोग घायल हो गए। महिला की हालत नाजुक होने पर चिकित्सकों ने प्रयागराज के लिए रेफर कर दिया। बताया जाता है कि 25 मार्च से घोषित लॉकडाउन में जरूरी कार्यवश चल रहे वाहन चालक राजमार्ग पर अन्य दिनों की अपेक्षा गति सीमा बढ़ाकर गुजर रहे हैं। रविवार को भोर में बांका-बिहार से ऊषा देवी (45) पत्नी अशोक कुमार द्विवेदी निवासी कुलवारी थाना फुलवारी जिला बांदा कानपुर कार से जा रही थी। कॉलेज के पास पहुंचते ही चालक को झपकी आने से कार अनियंत्रित होकर गड्ढे में पलट गई। सूचना पर पहुंची 112 नंबर की पुलिस ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। ऊषा देवी को चोट अधिक लगने के कारण चिकित्सकों ने प्रयागराज रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed