{"_id":"6ae251ea25f83aff17099e46","slug":"mass-wedding-guests-left-after-blessing-the-couple-a-token-giftcontribution-took-the-place-of-a-meal-bhadohi-news-c-191-1-gyn1003-150695-2026-10-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"सामूहिक विवाह : टोकन ने भोजन से राेका जोड़े को आशीर्वाद देकर चले गए मेहमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सामूहिक विवाह : टोकन ने भोजन से राेका जोड़े को आशीर्वाद देकर चले गए मेहमान
विज्ञापन
भदोही ब्लाक सभागार में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह में वेदी पर बैठे वर-वधु । संवाद
मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत बुधवार को 339 जोड़ों ने एक-दूसरे का हाथ थामा। इस दौरान 327 जोड़ों ने वैदिक मंत्रोचार के बीच सात फेरे लिए। वहीं 12 जोड़ों ने निकाह की।
भदोही ब्लॉक में भोजन के लिए टोकन व्यवस्था की गई। इसमें वर और वधू पक्ष को 10-10 टोकन दिए गए थे। ऐसे में जोड़ों के साथ आए कई मेहमान खाना न मिलने से नाराज दिखे। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह में बेटे और बेटी की शादी होने के कारण वर-वधू पक्ष के लोग अपने रिश्तेदारों और करीबियों को भी लेकर पहुंचे थे।
ऐसे में मेहमानों की संख्या निर्धारित 10-10 टोकन से कहीं अधिक हो गई। कई लोगों को उम्मीद थी कि शादी समारोह में पहुंचने पर उन्हें भोजन मिलेगा, लेकिन टोकन व्यवस्था के चलते उन्हें निराश होना पड़ा। भोजन नहीं मिलने से बराती और घराती दोनों पक्षों में नाराजगी देखने को मिली।
विज्ञापन
ज्ञानपुर व डीघ ब्लाॅक के साथ गोपीगंज व ज्ञानपुर नगर के लाभार्थियों की शादी के लिए गुलाबधर मिश्र इंटर कालेज गोपीगंज के परिसर में समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान कुल 123 जोड़ों की शादी संपन्न कराई गई। मुख्य अतिथि विधायक ज्ञानपुर, विपुल दुबे ने परिणय सूत्र बंधन में बंधे नव दंपतियों को आशीर्वाद दिया।
भदोही ब्लाॅक कार्यालय परिसर में 49 जोड़ों की शादी संपन्न कराई गई। मुख्य अतिथि विधायक औराई दीनानाथ भास्कर ने नव दंपतियों को आशीर्वाद दिया। सीडीओ बालगोविंद शुक्ल व अन्य थे। सुरियावां ब्लाॅक कार्यालय परिसर में 39 जोड़ों की शादी संपन्न कराई गई। मुख्य अतिथि पूर्व विधायक रविंद्रनाथ त्रिपाठी ने जोड़ों को आशीर्वाद दिया।
औराई ब्लाक में 70 जोड़ों का विवाह संपन्न हुआ। विधायक औराई दीनानाथ भास्कर व ब्लाॅक प्रमुख बृजमोहन मिश्रा सहित मुख्य विकास अधिकारी बालगोविंद शुक्ल व अन्य अतिथियों ने जोड़ों को आशीर्वाद दिया।
वहीं अभोली ब्लाक में समारोह में कुल 32 जोड़ों ने एक दूसरे के साथ जीने की कसम खाई। ब्लाक प्रमुख प्रियंका बिंद ने जोड़ों को आशीर्वाद दिया।