{"_id":"6ae257e792400d43dd02ce89","slug":"the-examination-center-for-the-female-students-was-set-up-15-kilometers-away-bhadohi-news-c-191-1-gyn1003-150686-2026-10-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhadohi News: छात्राओं का 15 किलोमीटर दूर बना दिया परीक्षा केंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhadohi News: छात्राओं का 15 किलोमीटर दूर बना दिया परीक्षा केंद्र
विज्ञापन
माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से बोर्ड परीक्षा के लिए 81 विद्यालयों की अनंतिम सूची जारी की गई है। बुधवार को 60 आपत्तियां आई। दो दिनों में कुल 105 आपत्तियां दर्ज की गईं। बोर्ड के नियमानुसार विद्यालय से परीक्षा केंद्र की दूरी बालकों के लिए 12 किलोमीटर और बालिकाओं के लिए अधिकतम सात किलोमीटर है।
इसके बावजूद कई केंद्र 15 किमी दूर तक बना दिए गए हैं। जिले में माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से 196 विद्यालय संचालित हैं। इसमें 38 राजकीय, 25 वित्तपोषित और 130 से अधिक वित्तविहीन कॉलेज हैं। सभी ने केंद्र बनने के लिए ऑनलाइन आवेदन किया था।
बीते सोमवार शाम को माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से 81 केंद्रों की अनंतिम सूची जारी की गई। इस पर आपत्ति मांगी गई थी। पहले ही दिन 45 आपत्तियां और दूसरे दिन कुल 60 आपत्तियां आईं। आपत्तियाें का छह नवंबर तक निस्तारण किया जाएगा। जिसके बाद अंतिम सूची जारी की जाएगी।