फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Arnab impact is visible: clouds have gathered, and winds are blowing at a speed of 20 kilometers per hour.

Bhadohi News: अर्नब का दिखा असर, छाए बादल, 20 किलोमीटर की रफ्तार से चलीं हवाएं

Thu, 29 Oct 2026 01:10 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 29 Oct 2026 01:10 AM IST
विज्ञापन
Arnab impact is visible: clouds have gathered, and winds are blowing at a speed of 20 kilometers per hour.
बुधवार को दोपहर के समय छाया बादल। संवाद
बंगाल की खाड़ी में विकसित चक्रवात अर्नब का असर बुधवार को जिले में दिखा। सुबह धूप खिली रही, लेकिन नौ बजे के बाद आसमान में बादल छा गए। 20 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलीं। बादल दिखते ही किसान चितिंत हो गए। मौसम विभाग ने 31 अक्तूबर तक जिले में अलर्ट जारी किया है। बृहस्पतिवार को तेज बारिश होेने की आशंका है। बदलते मौसम को देखते हुए किसान धान की कटाई, मड़ाई कार्य मे तेजी से जुटे हैं।
विज्ञापन

बंगाल की खाड़ी में सक्रिय चक्रवात अर्नब’ बुधवार को ओडिसा, आंध्र प्रदेश के तट पर टकराया है। जिसका असर किसानों की मेहनत पर पानी फेर सकता है। जिले में 29 से 31 अक्तूबर के बीच भारी से अत्यधिक भारी बारिश का अनुमान मौसम विभाग ने व्यक्त किया है। इससे खेतों में पककर तैयार धान की फसल गिरने और दानों की गुणवत्ता खराब होने की आशंका है। वहीं, सब्जियों की फसल में रोग का प्रकोप बढ़ सकता है। हालांकि यह सब बारिश होने के बाद होगा। वैसे भी मौसम वैज्ञानिकों ने किसानों को सतर्क रहने की सलाह दी है। मौसम का रुख देकर आगामी दो दिनों तक खेतों का रुख करे। कृषि विज्ञान केंद्र बेजवां के प्रभारी डॉ. अजय कुमार ने बताया कि बंगाल की खाड़ी में मंगलवार को ही अर्बन चक्रवात उठा है। 24 घंटे बाद जिले में इसका बुधवार को दिखा है। दिनभर बादल छाए रहे, अन्य दिनों की अपेक्षा तेज हवा चली। संयोग अच्छा रहा कि बारिश नहीं हुई।
विज्ञापन

-------------
बेजवां के कृषि विशेषज्ञ डॉ. आरपी चौधरी ने बताया कि बारिश होने पर पकी फसल को सबसे अधिक नुकसान होगा। जो धान की फसल कट गई है, किसान उसे छायादार स्थान पर एकत्रित करके रख लें। ऊपर से प्लास्टिक डाल दें। इसके अलावा भिंडी, पत्तागोभी, मिर्च, फूलगोभी, टमाटर आदि सब्जियों की निगरानी करते रहे। खेत में में जल निकासी की व्यवस्था बेहर रखे, जिससे बारिश होने के बाद सारा पानी निकल जाए। तैयार सब्जियों की तुड़ाई किसान कर लें। आलू की बोआई के लिए तैयार खेतों में अधिक नमी होने पर जोताई और बोवाई कुछ दिनों के लिए टाल दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------
इनसेट:
जिला प्रशासन की एडवाइजरी :
चक्रवाती के सक्रिय होने के बाद जिला प्रशासन ने एडवाइजरी जारी करके लोगों सतर्क किया है। कहा है कि 29, 30 दो दिनों तक घर से बाहर निकले से पहले मौसम अपडेट जरूर प्राप्त करे। दामिनी एप पर मौसम अपडेट ले, उसके बाद ही घर से बारह निकलें। यदि जरुरी काम न हो, नहीं तो घर पर रहना ज्यादा सुरक्षित है।

------------
वर्जन:
बंगाल की खाड़ी में चक्रवात उठा है। बुधवार से ही इसका असर जिले में दिखा है। दिनभर बादल मंडराते रहे। सुरक्षा, फसल को लेकर किसान सजग रहे। कटी हुई फसल को छायादार स्थान पर रखे। -
अजय कुमार, प्रभारी केविके भदोही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed