फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Uncontrolled bike rider collided with divider, three injured

Bhadohi News: अनियंत्रित होकर डिवाइडर से भिड़े बाइक सवार, तीन घायल

Tue, 25 Jul 2023 12:29 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 25 Jul 2023 12:29 AM IST
विज्ञापन
Uncontrolled bike rider collided with divider, three injured
ऊंज। थाना क्षेत्र के कलिजंरा मोड़ के पास अनियंत्रित हुए बाइक सवार हाइवे पर डिवाइडर से टकरा गए। जिसमें तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी को डीघ सीएचसी पहुंचाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें प्रयागराज रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

हरीश चंद्र केसरवानी निवासी मनासा, करछना जनपद प्रयागराज, राजेंद्र केसरवानी व सौरभ केसरवानी निवासी घूरपुर, प्रयागराज से बाइक से ही वाराणसी बाबा विश्वनाथ को जल चढ़ाने गए थे। राजेन्द्र व सौरभ एक बाइक व हरीश दूसरी बाइक पर थे। वाराणसी-प्रयागराज हाईवे से होकर वे तेज गति से बाइक चलाते हुए घर लौट रहे थे। कलिजंरा मोड़ के पास उनकी बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर में टकरा गई। इस बीच पीछे से आ रहे हरीश भी भिड़ गए। तीनों को गंभीर चोटें आई। मौके पर पहुंची पुलिस उन्हें डीघ पीएचसी लेकर पहुंची। जहां प्राथमिक उपचार के बाद प्रयागराज रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed