फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Uncontrolled auto overturns, youth dies

अनियंत्रित आटो पलटा,युवक की मौत

Fri, 01 Oct 2021 12:33 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 01 Oct 2021 12:33 AM IST
विज्ञापन
Uncontrolled auto overturns, youth dies
ऊंज। सुरियावां थाना क्षेत्र के बहुता गांव के पास बृहस्पतिवार को अनियंत्रित ऑटो पलट जाने से विजय गौतम उर्फ भीम (26) निवासी चौराकला-ऊंज की मौत हो गई। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

परिजनों ने बताया कि विजय गौतम पत्नी सोनम देवी की विदाई कराने बहुता किराये के आटो से जा रहा था। बहुता गांव के पास पहुंचते ही सड़क पर सामने आए एक कुत्ते को चालक बचाने का प्रयास करने लगा। उसी समय आटो अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराते हुए पलट गया और वह गंभीर रुप से घायल होकर अचेत पड़ा रहा। कुछ देर बाद आस-पास के लोगों को घटना की भनक लगने पर बीच बचाव करते हुए चौराकला सूचना दी गई। मौके पर पहुंचे परिजन विजय गौतम को भदोही ले जा रहे थे कि रास्ते में मौत हो गई। चौराकला निवासी मिथिलेश गौतम के दो पुत्रों में विजय गौतम दूसरे नंबर का था और तीन पुत्रि यों का पिता भी है। पैतृक आवास पर सांत्वना देने वालों का तांता लगा रहा। प्रभारी निरीक्षक बीके मौर्य ने घटना से अभिज्ञता जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed