फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   uestion papers will be kept in double lock at examination centers

परीक्षा केंद्रो पर डबल लॉक में रखे जाएंगे प्रश्नपत्र

Fri, 25 Feb 2022 06:46 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 25 Feb 2022 06:46 PM IST
विज्ञापन
uestion papers will be kept in double lock at examination centers
ज्ञानपुर। बोर्ड परीक्षा की तिथि भले ही तय नहीं हो सकी है, लेकिन तैयारी की कवायद माध्यमिक शिक्षा विभाग ने तेज कर दी है। परीक्षा को नकलविहीन संपन्न कराने के लिए नई व्यवस्था की गई है। उत्तर पुस्तिका, प्रश्नपत्र और गोपनीय सामग्री परीक्षा केंद्रों पर डबल लॉक में रखे जाएंगे। इसके लिए विभाग ने सभी परीक्षा केंद्र व्यवस्थापकों को निर्देश जारी किया है।
विज्ञापन

जिले में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा के लिए 90 केंद्र बनाए गए हैं। बोर्ड की तरफ से फाइनल सूची भी जारी हो चुकी है। कक्ष निरीक्षकों के चयन से लेकर अन्य प्रक्रिया भी चल रही है। ऐसे में प्रश्नपत्र, उत्तरपुस्तिका संग अन्य जरूरी सामग्री को सुरक्षित रखने के लिए स्ट्रांग रूम की व्यवस्था करने का निर्देश दिया गया है। बोर्ड परीक्षा में इस बार हाईस्कूल और इंटर के 49 हजार से अधिक परीक्षार्थी शामिल होंगे। परीक्षा में किसी प्रकार की गड़बड़ी न हो इसे लेकर सतर्कता भी बरती जा रही है।
विज्ञापन

बोर्ड परीक्षा को लेकर माध्यमिक शिक्षा परिषद किसी तरह की ढिलाई बरतना नहीं चाहता है। इसके लिए हर काम को समय पर पूरा करने की कोशिश की जा रही है। इस वर्ष नई व्यवस्था के तहत परीक्षा केंद्रों पर उत्तर पुस्तिका, प्रश्नपत्र और गोपनीय सामग्री परीक्षा केंद्रों पर डबल लॉक में रखे जाएंगे। गोपनीयता के लिए एक चाबी केंद्र व्यवस्थापक के पास तथा दूसरी चाबी परीक्षा केंद्र पर नियुक्त शिक्षक के पास रहेगी। जिला विद्यालय निरीक्षक नंदलाल गुप्ता ने बताया कि सभी परीक्षा केंद्रों पर डबल लॉक की आलमारी रखी जाएगी। प्रश्नपत्रों की गोपनीयता के लिए एक चाबी केंद्र व्यवस्थापक के पास तथा दूसरी चाबी परीक्षा केंद्र पर नियुक्त शिक्षक के पास रहेगी। सभी केंद्र व्यवस्थापकों को निर्देश जारी कर दिया गया है।एक सप्ताह के अंदर व्यवस्था को लेकर जानकारी मांगी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed