{"_id":"6103ea7d8ebc3e587254c2b6","slug":"two-workers-including-pharmacist-absent-salary-withheld-bhadohi-news-vns6032460111","type":"story","status":"publish","title_hn":"फार्मासिस्ट समेत दो कर्मी अनुपस्थित, रोका गया वेतन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फार्मासिस्ट समेत दो कर्मी अनुपस्थित, रोका गया वेतन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फार्मासिमुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संतोष कुमार चक ने शुक्रवार को अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जयरामपुर, दो हेल्थ वेलनेस सेंटर और एमबीएस के ऑक्सीजन प्लांट का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य केंद्र पर फार्मासिस्ट समेत दो कर्मी अनुपस्थित मिले। इसके बाद सीएमओ ने दोनों का वेतन रोकने का निर्देश दिया।
शुक्रवार को सीएमओ डॉ. संतोष कुमार चक जयरामपुर में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचे। यहां पर फार्मासिस्ट पवन कुमार श्रीवास्तव,
संविदा कर्मी छोटेलाल बिना सूचना के अनुपस्थित मिले। दोनों का वेतन रोकने का निर्देश दिया। परिसर में साफ-सफाई और मरीजों को बेहतर उपचार की हिदायत दी। उसके बाद वह हेल्थ वेलनेस सेंटर लक्ष्मणपट्टी और जमुनीपुर में पहुंचे। दोनों स्थानों पर व्यवस्थाएं ठीक ठाक मिली। महाराजा बलवंत सिंह जिला अस्पताल भदोही के कोविड अस्पताल परिसर में स्थापित हो रहे ऑक्सीजन प्लांट को देखा। प्लांट स्थापना में तेजी लाने का निर्देश दिया। उन्होंने स्वास्थ्य अधिकारियों को सख्त हिदायत दी कि किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।